जींद में स्क्रैप कारोबारी से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार:दो कार में आए बदमाशों ने रास्ता रोककर लूटे थे र 4.98 लाख

जींद में स्क्रैप कारोबारी से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार:दो कार में आए बदमाशों ने रास्ता रोककर लूटे थे र 4.98 लाख

जींद पुलिस ने भिवानी के स्क्रैप कारोबारियों का रास्ता रोककर 4 लाख 98 हजार रुपए लूटने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भिवानी रोड पर घिमाना गांव के पास स्क्रैप बेचकर वापस जाते समय वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लोकेश उर्फ लाडी वासी गांव बीबीपुर, जयदीप वासी दुर्गा कॉलोनी जींद, चांद वासी भूपेंद्र नगर जींद तथा शुभम वासी रामनगर जींद के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। जिससे आरोपियों द्वारा लूटी गई राशि के साथ दूसरे साथियों का पता लगाया जा सके। घिमाना गांव के पास वारदात सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि भिवानी के गांव कौट निवासी राजेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि वह बैटरी स्क्रैप का काम करता है। 16 अक्टूबर को अपने साथी प्रवीण के साथ पिकअप में स्क्रैप बेचने के लिए जींद आया था। हांसी रोड पर प्लाट नंबर 17 अपना स्क्रैप बेचा। स्क्रैप बेचने से मिला कैश 4 लाख 98 हजार 600 रुपए लेकर पिकअप में कंडेक्टर सीट के नीच टूब बॉक्स में रख दिए। वापस भिवानी जाते समय घिमाना गांव के पास रात करीब 10 बजे काले रंग की स्विफ्ट कार अचानक सामने आकर खड़ी हो गई। चाबी निकाली और नीचे उतारा गाड़ी से उतरे एक युवक ने हमारी गाड़ी की चाबी निकाली और दूसरे ने मेरा गला पकड़कर नीचे खींच लिया। उसके पास खड़े युवकों ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। दूसरी गाड़ी से आए युवकों ने खिड़की खोलकर दो युवकों ने प्रवीण को खींचकर नीचे उतार लिया। बिंडों व थप्पड़ मुक्कों से हमारी पिटाई की और गाड़ी से स्क्रैप के 4 लाख 98 हजार 600 रुपए लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को अब साथियों की तलाश जिसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अब उनके दूसरे साथियों की तलाश है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *