कांग्रेस ने OBC आरक्षण, वन ग्रामों को लेकर ज्ञापन सौंपा:राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग; पुलिस ने रोका तो विधायक गेट पर चढ़े

कांग्रेस ने OBC आरक्षण, वन ग्रामों को लेकर ज्ञापन सौंपा:राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग; पुलिस ने रोका तो विधायक गेट पर चढ़े

जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली हजारेश्वर पार्क से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा की मांग उठाई। उन्होंने अनुच्छेद 326 का वाचन कर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई। साथ ही, वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने और ग्रामीणों को सड़क, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं देने की मांग रखी गई। गेट पर चढ़ाकर जंडेल ने लगाए नारे रैली के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यालय के गेट पर रोक दिया। इससे नाराज विधायक बाबू जंडेल गेट पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *