झांसी में नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। यहां डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक और विल्स जैसी ब्रांडेट सिगरेट बनाकर मार्केट में खपाई जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर दो करोड़ रुपए की नकली सिगरेट पकड़ी है। मौके से फैक्ट्री मालिक उन्नाव निवासी श्रीनिवास मिश्रा (63) को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री में सप्ताह के वीकेंड शनिवार और रविवार को ही माल तैयार होता था। बाकी दिनों में डिलेवरी की जा जाती थी। ताकि किसी को शक न हो। मौके पर 7 वर्कर काम करते हैं। उनकी भूमिका नहीं मिलने पर पुलिस ने छोड़ दिया। सभी वर्कर को केस में गवाह बनाया गया है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है।

