मेरठ सर्किट हाउस में मधुमक्खियों के हमले से भगदड़:युवक को 50 डंक मारे, बेहोश होकर गिरा; कई बच्चे भी घायल

मेरठ सर्किट हाउस में मधुमक्खियों के हमले से भगदड़:युवक को 50 डंक मारे, बेहोश होकर गिरा; कई बच्चे भी घायल

मेरठ सर्किट हाउस में सोमवार शाम मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई। अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा। जान बचाने के लिए लोग चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। हमले में एक युवक को करीब 50 जगह डंक लगे। वह बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए भागा, लेकिन कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हमले में कई अन्य लोग और स्कूली बच्चे भी घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया। घटना सिविल लाइन क्षेत्र की है। छत्ते से छेड़छाड़ के बाद लोगों पर टूट पड़ा झुंड सोमवार को सर्किट हाउस में स्कूली छात्रों समेत कई लोग मौजूद थे। कुछ बच्चे वहां रील बना रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद मधुमक्खियां उग्र हो गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से परिसर में भगदड़ मच गई। लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। इसी दौरान नगला भट्टू निवासी अभिनव को करीब 50 जगह डंक लगे। वह बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए भागने लगा, लेकिन डंक लगने से उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, बच्चों को भी डंक लगे हमले में साकेत निवासी शाहिल कुशवाहा भी घायल हो गया। वह खाटूश्याम जी के जागरण की वीडियो बनाने के लिए सर्किट हाउस पहुंचा था। मधुमक्खियों ने उसे करीब आठ जगह डंक मारे। इसके अलावा शास्त्रीनगर निवासी उन्नति समेत कई स्कूली बच्चों को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश अभिनव को सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद दमकल की गाड़ी भी सर्किट हाउस पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की। इसके बाद लोगों को राहत मिली। घटना के बाद परिसर में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *