बेतिया- टोटो ड्राइवर की जेब से मोबाइल निकालकर भागा युवक:पीछा कर ड्राइवर ने पकड़ा, लोगों ने पुलिस को सौंपा, FIR दर्ज

बेतिया- टोटो ड्राइवर की जेब से मोबाइल निकालकर भागा युवक:पीछा कर ड्राइवर ने पकड़ा, लोगों ने पुलिस को सौंपा, FIR दर्ज

बेतिया के सोवाबाबू चौक पर दिनदहाड़े मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। एक युवक टोटो चालक की जेब से मोबाइल निकालकर भागने लगा। चालक ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और अपना मोबाइल वापस ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। दोपहर 12:30 बजे जेब से निकाला मोबाइल नौतन थाना क्षेत्र के भिखारी साह बेतिया में टोटो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वे सोवाबाबू चौक पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक उनकी जेब से मोबाइल निकालकर भागने लगा। भिखारी साह ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सौंपा टोटो चालक ने युवक को पकड़ने के बाद अपना मोबाइल वापस ले लिया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित के आवेदन पर FIR दर्ज नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि भिखारी साह के आवेदन पर FIR दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान आलोक भारती रोड निवासी अनिल मलिक के बेटे इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बेतिया के सोवाबाबू चौक पर दिनदहाड़े मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। एक युवक टोटो चालक की जेब से मोबाइल निकालकर भागने लगा। चालक ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और अपना मोबाइल वापस ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। दोपहर 12:30 बजे जेब से निकाला मोबाइल नौतन थाना क्षेत्र के भिखारी साह बेतिया में टोटो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वे सोवाबाबू चौक पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक उनकी जेब से मोबाइल निकालकर भागने लगा। भिखारी साह ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सौंपा टोटो चालक ने युवक को पकड़ने के बाद अपना मोबाइल वापस ले लिया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित के आवेदन पर FIR दर्ज नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि भिखारी साह के आवेदन पर FIR दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान आलोक भारती रोड निवासी अनिल मलिक के बेटे इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *