चूरू में रेलवे स्टेशन के सामने नए पीपलेश्वर महादेव मंदिर का रविवार को लोकार्पण किया गया। इस मौके पर विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति के केंद्र हैं। धार्मिक स्थलों से समाज में संस्कार, सद्भाव और सेवा भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि मंदिरों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। सभापति विनय गोयनका ने बताया कि धार्मिक स्थल समाज को एकजुट करने और भाईचारा मजबूत बनाने में खास भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मंदिर बनाने वालों को बधाई दी। इस मौके पर नगर परिषद उपसभापति ओमप्रकाश इंदौरिया, मोहनलाल गढ़वाल, पार्षद विमला गढ़वाल, भाजपा मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, पार्षद नरेंद्र सैनी, सुनीता प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, आकाश सैनी, नरेंद्र सिंह, अशोक पाल सिंह, संजय सिंह, सुबराती टाक, फारूक रहमान, दयानंद बेनीवाल, रोहताश नेहरा, पवन शर्मा, हरिप्रसाद शर्मा, किशोर सिंह, जीवराज, लक्ष्मण सिंह, गुमान सिंह और इमरान समेत कई लोग मौजूद थे।

