पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन शुरू:जिला परिषद और 5 पंचायत समितियों के लिए 23 तक भरे जाएंगे पर्चे, 26 को मिलेंगे चुनाव चिह्न

पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन शुरू:जिला परिषद और 5 पंचायत समितियों के लिए 23 तक भरे जाएंगे पर्चे, 26 को मिलेंगे चुनाव चिह्न

डीडवाना-कुचामन में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें जिला परिषद और 5 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि अभ्यर्थी 23 अक्टूबर तक दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्टूबर को होगी।
अभ्यर्थी 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद प्रत्याशियों की सूची जारी होगी और उन्हें चुनाव चिह्न मिलेंगे। जिला परिषद सदस्यों के नामांकन डीडवाना-कुचामन के जिला कलेक्टर कार्यालय में होंगे। मकराना, ईटावा-बामनियां, पीलवा, परबतसर और नांवा पंचायत समितियों के लिए संबंधित उपखंड/उप तहसील कार्यालयों में नामांकन दाखिल होंगे।
अवधेश मीना ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *