हरदा के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला पदभार:किसानों की समस्या, स्वास्थ्य-शिक्षा सुधार पहली प्राथमिकता; खाद वितरण की रोज होगी मॉनिटरिंग

हरदा के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला पदभार:किसानों की समस्या, स्वास्थ्य-शिक्षा सुधार पहली प्राथमिकता; खाद वितरण की रोज होगी मॉनिटरिंग

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी कुमार सत्यम ने सोमवार को हरदा जिले के 23वें कलेक्टर के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान हरदा में किसानों की समस्याओं का समाधान, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन देने की बात भी कही। खाद वितरण की रोज होगी समीक्षा पदभार संभालने के तुरंत बाद कलेक्टर ने सहकारिता, कृषि और विपणन संघ के अधिकारियों की बैठक लेकर उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद की उपलब्धता और वितरण का ब्यौरा रोज उनके सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद मिलने में परेशानी नहीं होनी चाहिए और बिना टोकन के उर्वरक नहीं बेचा जाए। इस दौरान उन्होंने रबी सीजन की बुआई और फसलों की स्थिति की जानकारी भी ली। स्वामित्व रजिस्ट्री का काम समय पर पूरा करने के निर्देश कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का काम तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गा उत्सव और दशहरे की तैयारियों की जानकारी भी ली। त्योहारों के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *