दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में सो रही थी, इस बीच एक युवक पर पहुंचा। चाकू से हमला कर घायल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी आसी में एडमिट कराया गया है। पीड़िता की पहचान मीरा सिंह(55) के तौर पर हुई है। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाथ गांव की है। अगरबत्ती देने के बहाने घर पहुंचा था युवक मिली जानकारी के अनुसार, मीरा सिंह घर में अकेली थी। इसी दौरान युवक अगरबत्ती देने के बहाने वहां पहुंचा। बिना कुछ कहे चाकू से जावलेवा हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। अस्पताल में एडमिट मीरा सिंह ने बताया कि आरोपी नेतवा का बेटा है। उसके दोनों भाइयों की शादी कोठाराम में हुई है। इससे आगे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मामसे की जांच के लिए सोमवार को पुलिस ने फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर खून के निशान और अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इन साक्ष्यों के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में सो रही थी, इस बीच एक युवक पर पहुंचा। चाकू से हमला कर घायल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी आसी में एडमिट कराया गया है। पीड़िता की पहचान मीरा सिंह(55) के तौर पर हुई है। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाथ गांव की है। अगरबत्ती देने के बहाने घर पहुंचा था युवक मिली जानकारी के अनुसार, मीरा सिंह घर में अकेली थी। इसी दौरान युवक अगरबत्ती देने के बहाने वहां पहुंचा। बिना कुछ कहे चाकू से जावलेवा हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। अस्पताल में एडमिट मीरा सिंह ने बताया कि आरोपी नेतवा का बेटा है। उसके दोनों भाइयों की शादी कोठाराम में हुई है। इससे आगे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मामसे की जांच के लिए सोमवार को पुलिस ने फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर खून के निशान और अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इन साक्ष्यों के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

