भदोही में पूजी गईं कन्याएं:नगर से ग्रामीण अंचल तक रही नवरात्रि की रौनक, श्रद्धालुओं ने किया व्रत का पारण

भदोही में पूजी गईं कन्याएं:नगर से ग्रामीण अंचल तक रही नवरात्रि की रौनक, श्रद्धालुओं ने किया व्रत का पारण

भदोही जिले में सोमवार को नवरात्रि के आखिरी दिन मंदिरों में सुबह से भीड़ रही। घरों में 9 दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं का पूजन कर व्रत खोला। नवरात्रि की रौनक भदोही शहर से लेकर गांवों तक दिखी। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा की गई, वहीं घरों में कलश स्थापना कर 9 दिन तक पूजा-पाठ चला। आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री के रूप में कन्याओं का पूजन हुआ। ज्ञानपुर और गोपीगंज शहरों समेत ग्रामीण इलाकों में सोमवार को विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को स्वादिष्ट पकवान खिलाए, लाल चुनरी और पैसे भी दिए। मान्यता है कि कन्या पूजन से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और मां दुर्गा आशीर्वाद देती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *