पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके रोड शो में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने बाढ़ थाने में दो और मोकामा थाने में एक मामला दर्ज कराया है। बाढ़ थाने में आचार संहिता के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में दो FIR दर्ज की गई हैं। अनंत सिंह के रिश्तेदार कर्मवीर सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज होने की सूचना है। वहीं, मोकामा थाने में प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना और कानून-व्यवस्था से जुड़े आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दर्ज मामलों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। रोड शो के दौरान अनुमति की शर्तों, आचार संहिता और प्रशासनिक आदेशों के कथित उल्लंघन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर होगी। रोड शो में 11 JCB के इस्तेमाल का आरोप बताया गया है कि रोड शो के लिए केवल 10 गाड़ियों की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद बाढ़ में रोड शो के दौरान 11 JCB मशीनों से फूलों की बारिश कराई गई। इस मामले में विधायक अनंत सिंह के रिश्तेदार कर्मवीर सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज होने की जानकारी है। पार्टी लाइन से अलग होकर नीरज के खिलाफ प्रचार कर रहे अनंत सिंह जदयू विधायक अनंत सिंह लगातार पार्टी लाइन से अलग होकर जदयू कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। पटना स्नातक सीट से जदयू ने नीरज कुमार को कैंडिडेट बनाया है, वहीं प्रशांत किशोर ने अनुज सिंह को मैदान में उतारा है। अनंत सिंह पीके के कैंडिडेट के लिए लगातार रोड शो किया। वो पटना से मोकामा पहुंचे। यहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने कहा कि अनंत सिंह के पक्ष में हमलोग वोट करेंगे, जीत उनकी ही होगी। वहीं, अनंत सिंह ने कहा कि मेरी और नीरज की लड़ाई है। मैं जमानत जब्त करवा दूंगा। जब अनंत सिंह से पूछा गया कि निशांत, नीरज कुमार के लिए प्रचार कर रहे तो इस पर उन्होंने कहा कि निशांत पार्टी के मालिक हैं, कहीं भी जा सकते हैं। संजय झा ने कहा है कि समय आने दीजिए, सब फैसला होगा? इस पर अनंत सिंह ने कहा, ‘आने दीजिए समय, सब लोग देख लेगा क्या फैसला होता है।’ अनंत सिंह के रोड शो की कुछ तस्वीरें देखिए 50 गाड़ियों का काफिला सुबह से ही लोग उनके आगमन की तैयारियों में जुटे थे उनके पहुंचते ही लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उनका काफिला अथमलगोला, अचुआरा, दाहौर व मलाही होते हुए बाढ़ के कचहरी चौक पहुंचा। उनके काफिले में लगभग 50 फोरव्हीलर में लगभग 400 से ज्यादा समर्थक साथ दिखे। 11 JCB से फूल की बारिश बाढ़ के कचहरी चौक पहुंचते ही अनंत सिंह का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा, समर्थकों की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। कचहरी चौक पर उनके स्वागत के लिए हाथी का इंतजाम किया गया था। अनंत सिंह के काफिल के सबसे आगे हाथी, उसके पीछे खुली जीप और फिर अनंत सिंह की लैंड क्रूजर गाड़ी चल रही थी। भुनेश्वरी चौक पहुंचने के पहले ही अनंत सिंह लैंड क्रूजर से उतरकर खुली जीप में सवार हो गए। इस दौरान एनएच 31 किनारे उनके स्वागत में 11 जेसीबी कतारबद्ध खड़ी थीं, जिनसे उनके काफिले पर फूलों की बारिश हुई। अनंत सिंह ने कहा था- नीतीश कुमार के लिए मैंने कुर्बानी दी मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी दी है। मैंने अपने 9 लोगों को खोया है। अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी और वे इधर-उधर घूमते रहते थे, तब भी वे उनके साथ खड़े थे। उन्होंने कहा, ‘हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है। कोई भी मेरी तरह कुर्बानी नहीं दे सकता।’ निशांत कुमार के चुनाव प्रचार पर भी उठाए सवाल शुक्रवार को रोड शो के लिए पटना से निकलते समय अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के चुनाव प्रचार में जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निशांत को प्रचार के लिए नहीं जाना चाहिए था, क्योंकि यह छोटा चुनाव है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी रहेंगे। जदयू में कोई उनके खिलाफ नहीं है। नीरज कुमार भी पार्टी में हैं और वे खुद भी पार्टी में हैं। नीरज कुमार बोले- राजनीति में अपनी औकात नहीं भूलनी चाहिए अनंत सिंह के बयान पर जदयू नेता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा, ‘मूर्ख मार्तंड से हम बहुत बात नहीं करते हैं। उनका दिमाग नर्वस कर गया है। दिमाग में तनाव है। राजनीति में तनाव तो संभव है। उनको कार्यकर्ता तो मिल ही नहीं रहा है।’ निशांत कुमार के प्रचार में जाने पर अनंत सिंह की टिप्पणी का जवाब देते हुए नीरज ने कहा कि निशांत को किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी और बिहार के राजनीतिक नेतृत्व ने निशांत को उनके पिता की विरासत के उत्तराधिकारी के रूप में स्वीकार किया है। ऐसे में उन्हें किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है।
विजय सिन्हा के बयान पर भी भड़के थे अनंत सिंह अनंत सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान मंत्री विजय सिन्हा पर पर निशाना साधा था। अनंत ने कहा था कि मेरी यात्रा में जुटने वाली भीड़ क्या अनपढ़ है? क्या सिर्फ विजय सिन्हा ही पढ़े-लिखे हैं?’ दरअसल, अनंत सिंह के अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने को लेकर विजय सिन्हा से सवाल किया गया था। इस पर विजय सिन्हा ने कहा था, ‘उन्हें ऐसा करने दीजिए, यह पढ़े-लिखे वोटरों का चुनाव है।’ अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार जैसे लोगों ने पार्टी की यह स्थिति कर दी अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हीं जैसे लोगों ने पार्टी की यह स्थिति कर दी थी। जब उनसे पूछा गया कि उनके इस रुख पर पार्टी कार्रवाई कर सकती थी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘न मरने का गम है, न जीने की खुशी है। अनंत सिंह आज तक किसी धमकी से न डरा है, न डरने वाला है।’ ललन सिंह ने अनंत सिंह से की थी बातचीत 5 अक्टूबर को अनंत सिंह से बातचीत के बाद ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें थीं। अनंत सिंह का कहना था कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया था, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ललन सिंह ने माना था कि उस समय प्रदेश इकाई से चूक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कोई क्रिया होगी, तो प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा था और अनंत सिंह ने उनकी बात मानने की बात कही थी। इसी दिन ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात भी हुई थी। पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके रोड शो में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने बाढ़ थाने में दो और मोकामा थाने में एक मामला दर्ज कराया है। बाढ़ थाने में आचार संहिता के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में दो FIR दर्ज की गई हैं। अनंत सिंह के रिश्तेदार कर्मवीर सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज होने की सूचना है। वहीं, मोकामा थाने में प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना और कानून-व्यवस्था से जुड़े आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दर्ज मामलों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। रोड शो के दौरान अनुमति की शर्तों, आचार संहिता और प्रशासनिक आदेशों के कथित उल्लंघन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर होगी। रोड शो में 11 JCB के इस्तेमाल का आरोप बताया गया है कि रोड शो के लिए केवल 10 गाड़ियों की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद बाढ़ में रोड शो के दौरान 11 JCB मशीनों से फूलों की बारिश कराई गई। इस मामले में विधायक अनंत सिंह के रिश्तेदार कर्मवीर सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज होने की जानकारी है। पार्टी लाइन से अलग होकर नीरज के खिलाफ प्रचार कर रहे अनंत सिंह जदयू विधायक अनंत सिंह लगातार पार्टी लाइन से अलग होकर जदयू कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। पटना स्नातक सीट से जदयू ने नीरज कुमार को कैंडिडेट बनाया है, वहीं प्रशांत किशोर ने अनुज सिंह को मैदान में उतारा है। अनंत सिंह पीके के कैंडिडेट के लिए लगातार रोड शो किया। वो पटना से मोकामा पहुंचे। यहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने कहा कि अनंत सिंह के पक्ष में हमलोग वोट करेंगे, जीत उनकी ही होगी। वहीं, अनंत सिंह ने कहा कि मेरी और नीरज की लड़ाई है। मैं जमानत जब्त करवा दूंगा। जब अनंत सिंह से पूछा गया कि निशांत, नीरज कुमार के लिए प्रचार कर रहे तो इस पर उन्होंने कहा कि निशांत पार्टी के मालिक हैं, कहीं भी जा सकते हैं। संजय झा ने कहा है कि समय आने दीजिए, सब फैसला होगा? इस पर अनंत सिंह ने कहा, ‘आने दीजिए समय, सब लोग देख लेगा क्या फैसला होता है।’ अनंत सिंह के रोड शो की कुछ तस्वीरें देखिए 50 गाड़ियों का काफिला सुबह से ही लोग उनके आगमन की तैयारियों में जुटे थे उनके पहुंचते ही लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उनका काफिला अथमलगोला, अचुआरा, दाहौर व मलाही होते हुए बाढ़ के कचहरी चौक पहुंचा। उनके काफिले में लगभग 50 फोरव्हीलर में लगभग 400 से ज्यादा समर्थक साथ दिखे। 11 JCB से फूल की बारिश बाढ़ के कचहरी चौक पहुंचते ही अनंत सिंह का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा, समर्थकों की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। कचहरी चौक पर उनके स्वागत के लिए हाथी का इंतजाम किया गया था। अनंत सिंह के काफिल के सबसे आगे हाथी, उसके पीछे खुली जीप और फिर अनंत सिंह की लैंड क्रूजर गाड़ी चल रही थी। भुनेश्वरी चौक पहुंचने के पहले ही अनंत सिंह लैंड क्रूजर से उतरकर खुली जीप में सवार हो गए। इस दौरान एनएच 31 किनारे उनके स्वागत में 11 जेसीबी कतारबद्ध खड़ी थीं, जिनसे उनके काफिले पर फूलों की बारिश हुई। अनंत सिंह ने कहा था- नीतीश कुमार के लिए मैंने कुर्बानी दी मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी दी है। मैंने अपने 9 लोगों को खोया है। अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी और वे इधर-उधर घूमते रहते थे, तब भी वे उनके साथ खड़े थे। उन्होंने कहा, ‘हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है। कोई भी मेरी तरह कुर्बानी नहीं दे सकता।’ निशांत कुमार के चुनाव प्रचार पर भी उठाए सवाल शुक्रवार को रोड शो के लिए पटना से निकलते समय अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के चुनाव प्रचार में जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निशांत को प्रचार के लिए नहीं जाना चाहिए था, क्योंकि यह छोटा चुनाव है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी रहेंगे। जदयू में कोई उनके खिलाफ नहीं है। नीरज कुमार भी पार्टी में हैं और वे खुद भी पार्टी में हैं। नीरज कुमार बोले- राजनीति में अपनी औकात नहीं भूलनी चाहिए अनंत सिंह के बयान पर जदयू नेता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा, ‘मूर्ख मार्तंड से हम बहुत बात नहीं करते हैं। उनका दिमाग नर्वस कर गया है। दिमाग में तनाव है। राजनीति में तनाव तो संभव है। उनको कार्यकर्ता तो मिल ही नहीं रहा है।’ निशांत कुमार के प्रचार में जाने पर अनंत सिंह की टिप्पणी का जवाब देते हुए नीरज ने कहा कि निशांत को किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी और बिहार के राजनीतिक नेतृत्व ने निशांत को उनके पिता की विरासत के उत्तराधिकारी के रूप में स्वीकार किया है। ऐसे में उन्हें किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है।
विजय सिन्हा के बयान पर भी भड़के थे अनंत सिंह अनंत सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान मंत्री विजय सिन्हा पर पर निशाना साधा था। अनंत ने कहा था कि मेरी यात्रा में जुटने वाली भीड़ क्या अनपढ़ है? क्या सिर्फ विजय सिन्हा ही पढ़े-लिखे हैं?’ दरअसल, अनंत सिंह के अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने को लेकर विजय सिन्हा से सवाल किया गया था। इस पर विजय सिन्हा ने कहा था, ‘उन्हें ऐसा करने दीजिए, यह पढ़े-लिखे वोटरों का चुनाव है।’ अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार जैसे लोगों ने पार्टी की यह स्थिति कर दी अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हीं जैसे लोगों ने पार्टी की यह स्थिति कर दी थी। जब उनसे पूछा गया कि उनके इस रुख पर पार्टी कार्रवाई कर सकती थी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘न मरने का गम है, न जीने की खुशी है। अनंत सिंह आज तक किसी धमकी से न डरा है, न डरने वाला है।’ ललन सिंह ने अनंत सिंह से की थी बातचीत 5 अक्टूबर को अनंत सिंह से बातचीत के बाद ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें थीं। अनंत सिंह का कहना था कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया था, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ललन सिंह ने माना था कि उस समय प्रदेश इकाई से चूक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कोई क्रिया होगी, तो प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा था और अनंत सिंह ने उनकी बात मानने की बात कही थी। इसी दिन ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात भी हुई थी।

