14 साल की बच्ची के गले में लिपटा जहरीला सांप:पिता ने बचाई जान, कॉमन करेत को गले से छुड़ाकर दूर फेंका

14 साल की बच्ची के गले में लिपटा जहरीला सांप:पिता ने बचाई जान, कॉमन करेत को गले से छुड़ाकर दूर फेंका

अजमेर के ईदगाह में एक 14 साल की बच्ची के गले में कॉमन करेत सांप लिपट गया। पिता ने देखा तो सांप को बच्ची के गले से छुड़ाकर दूर फेंका। बाद में स्नैक कैचर ने पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। कॉमन करेत सांप को साइलेंट किलर के रूप में भी जाना जाता है। कोबरा टीम राजस्थान के संस्थापक सुखदेव भट्ट ने बताया कि ईदगाह कॉलोनी में कॉमन करेत सांप एक घर में घुस गया। और वहां मौजूद 14 साल की बालिका के गले में लिपट गया। पिता को जैसे ही ध्यान आया तो उसने गले से हटाकर सांप को दूर फेंक दिया। ऐसे में वहां दहशत हो गई। सूचना पर पहुंचे स्नैक कैचर आलम खान ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। उस वक्त सांप बिस्तर में छुप कर बैठा हुआ था। सांप काटने से 1000 लोगों की मौत भट्ट ने जानकारी दी कि इस बार अजमेर जिले में सांप के काटने से लगभग 1000 लोगों की मौत हो गई है, इनमें 500 से अधिक लोगों की मौत कॉमन करेत सांप के काटने से हुई है। इसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान सरकार ने आम नागरिक की सुरक्षा को देखते हुए सभी 108 एंबुलेश में एंटीवेनम की व्यवस्था कर दी, जिससे मरीज को अस्पताल तक पहुंचने में मदद मिलती है। इसलिए तुरन्त एम्बलेंस को सूचना करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *