लखीमपुर-खीरी में अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले युवक-युवती के शव:प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका

लखीमपुर-खीरी में अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले युवक-युवती के शव:प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक और युवती के शव अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले। घटना बेंचेपुरवा गांव से करीब 400 मीटर दूर सड़क किनारे की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतकों की पहचान पचासा के रहने वाले जितेंद्र (18) पुत्र श्रीधर और बेंचेपुरवा के रहने वाले रामा (23) पुत्री राम खिलावन के रूप में हुई है। जितेंद्र लखनऊ में मजदूरी करता था, जबकि रामा की शादी 15 महीने पहले डडूरी गांव निवासी पलजीत से हुई थी। स्थानीय लोगों के बीच दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा है। थाना अध्यक्ष मोहित पुंडीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *