हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में नवरात्रि की अष्टमी के पावन पर्व पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने माथा टेका। इस शुभ अवसर पर उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया और पूरे पंजाब समेत पूरे देश की सुख-समृद्धि, जन-कल्याण और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और सांसद भी मौजूद रहे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह सोमवार को नवरात्रि के आठवें दिन (अष्टमी) हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में उन्होंने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद सरदार परगट सिंह ने समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को नवरात्रि तथा अष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि माता रानी का आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे।
पंजाब के प्रगति और शांति की प्रार्थना की अपने संदेश में परगट सिंह ने कहा कि उन्होंने माता रानी के चरणों में पंजाब की प्रगति, शांति, आपसी भाईचारे और देश की समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की है। उन्होंने ईश्वर से सभी नागरिकों के निरोगी जीवन और खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक यात्रा के दौरान पंजाब कांग्रेस के कई शीर्ष नेता भी उनके साथ उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, सांसद गुरजीत सिंह औजला तथा पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु शामिल थे।
काग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे इसके अलावा पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व मंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा, पूर्व विधायक इंदु बाला, पूर्व विधायक पवन आदिया और मिक्की डोगरा सहित कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास और स्थानीय पुजारियों द्वारा सभी नेताओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें माता रानी की चुनरी व प्रसाद भेंट किया गया।

