सीनियर महिला क्रिकेट टीम में तनिका शर्मा का सिलेक्शन:26 अक्टूबर से चंडीगढ़ में शुरू होगी टी-20 चैंपियनशिप

सीनियर महिला क्रिकेट टीम में तनिका शर्मा का सिलेक्शन:26 अक्टूबर से चंडीगढ़ में शुरू होगी टी-20 चैंपियनशिप

दौसा जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर तनिका शर्मा का बीसीसीआई ने आयोजित सीनियर महिला टी-20 चैंपियनशिप के लिए राजस्थान की टीम में चयन हुआ है। तनिका राजस्थान की ओर से टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरेंगी। उनके चयन से जिले के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया- आरसीए की ओर से सीनियर महिला टीम के चयन के लिए कैंप आयोजित किया गया था। इसमें दौसा जिले की तनिका शर्मा और याना वर्मा का चयन हुआ था। सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप और कैंप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर तनिका को राजस्थान की सीनियर महिला टी-20 टीम में जगह मिली है। 26 अक्टूबर से चंडीगढ़ में मुकाबले राजस्थान की टीम आगामी 26 अक्टूबर से चंडीगढ़ में टी-20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में राजस्थान का पहला मुकाबला 26 अक्टूबर को हरियाणा से होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को सौराष्ट्र, तीसरे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, इसके बाद बड़ौदा और आंध्र प्रदेश से मैच खेले जाएंगे। राजस्थान का सातवां मुकाबला 6 नवंबर को ओडिशा से होगा। जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई तनिका शर्मा के राजस्थान की टीम में चयन पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय सहित संघ की समस्त कार्यकारिणी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि तनिका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान टीम को सफलता दिलाने के साथ दौसा जिले का नाम रोशन करेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *