लखीसराय में रोड एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत:नेशनल हाईवे पर पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी

लखीसराय में रोड एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत:नेशनल हाईवे पर पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में आदुपुर गांव के पास NH-80 पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई, जब एक पिकअप वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी मृतकों की पहचान जगदीशपुर निवासी राजन कुमार (मधु सिंह के बेटे) और बड़तल्ला निवासी अश्लोक कुमार (रूपेश कुमार के बेटे) के रूप में हुई है। उनकी मौत से परिजनों में मातम छा गया है। लोगों ने बताया कि बाइक और पिकअप दोनों सूर्यगढ़ा से लखीसराय जा रहे थे। आदुपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सूर्यगढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में आदुपुर गांव के पास NH-80 पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई, जब एक पिकअप वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी मृतकों की पहचान जगदीशपुर निवासी राजन कुमार (मधु सिंह के बेटे) और बड़तल्ला निवासी अश्लोक कुमार (रूपेश कुमार के बेटे) के रूप में हुई है। उनकी मौत से परिजनों में मातम छा गया है। लोगों ने बताया कि बाइक और पिकअप दोनों सूर्यगढ़ा से लखीसराय जा रहे थे। आदुपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सूर्यगढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *