मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने महिलाओं साथ खेला डांडिया:नवरात्रि पर कैमूर के गुलजार वाटिका में महिलाएं हुईं शामिल

मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने महिलाओं साथ खेला डांडिया:नवरात्रि पर कैमूर के गुलजार वाटिका में महिलाएं हुईं शामिल

कैमूर जिले के भभुआ स्थित गुलजार वाटिका में नवरात्रि पर डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ। सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने उत्साह से भाग लिया। पारंपरिक कपड़ों में सजी महिलाओं ने डीजे के गानों पर डांडिया का आनंद लिया। चार से पांच सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और महिलाओं के साथ डांडिया खेला। भभुआ की बेटी होने के कारण उनका स्वागत किया गया। विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि उन्हें अपने घर भभुआ आकर बहनों और दोस्तों के साथ डांडिया मनाकर खुशी मिली है। उन्होंने मां दुर्गा से सभी महिलाओं को शक्ति और आशीर्वाद देने की कामना की। नगर परिषद की चेयरमैन रविता जी ने महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में लगभग चार से पांच सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया। उत्सव में शामिल अनामिका मिश्रा ने कहा कि इतनी ऊर्जा और नारी शक्ति देखकर मन खुश हो गया। महिलाओं में उत्साह दिखा और यह डांडिया उत्सव राज्य में पहचान बना रहा है। कैमूर जिले के भभुआ स्थित गुलजार वाटिका में नवरात्रि पर डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ। सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने उत्साह से भाग लिया। पारंपरिक कपड़ों में सजी महिलाओं ने डीजे के गानों पर डांडिया का आनंद लिया। चार से पांच सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और महिलाओं के साथ डांडिया खेला। भभुआ की बेटी होने के कारण उनका स्वागत किया गया। विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि उन्हें अपने घर भभुआ आकर बहनों और दोस्तों के साथ डांडिया मनाकर खुशी मिली है। उन्होंने मां दुर्गा से सभी महिलाओं को शक्ति और आशीर्वाद देने की कामना की। नगर परिषद की चेयरमैन रविता जी ने महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में लगभग चार से पांच सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया। उत्सव में शामिल अनामिका मिश्रा ने कहा कि इतनी ऊर्जा और नारी शक्ति देखकर मन खुश हो गया। महिलाओं में उत्साह दिखा और यह डांडिया उत्सव राज्य में पहचान बना रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *