अष्टमी पर डीएम-एसएसपी ने दुर्गा मंदिरों में दर्शन किए:पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची, जिले की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

अष्टमी पर डीएम-एसएसपी ने दुर्गा मंदिरों में दर्शन किए:पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची, जिले की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

मधुबनी। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि के अवसर पर रविवार को रात 10:00 बजे मधुबनी सदर अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन करने मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मधुबनी जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उनके साथ जिले के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, सदर एसडीएम चंदन कुमार झा, सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा समितियों की ओर से की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दर्शन-पूजन के साथ ही जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा यातायात व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान पूरी सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों, अन्य विभागों के अधिकारियों तथा पूजा समिति के सदस्यों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। उन्होंने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर जोर दिया। अधिकारियों ने दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी की। पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। इस संबंध में जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से पर्व के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। मधुबनी। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि के अवसर पर रविवार को रात 10:00 बजे मधुबनी सदर अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन करने मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मधुबनी जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उनके साथ जिले के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, सदर एसडीएम चंदन कुमार झा, सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा समितियों की ओर से की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दर्शन-पूजन के साथ ही जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा यातायात व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान पूरी सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों, अन्य विभागों के अधिकारियों तथा पूजा समिति के सदस्यों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। उन्होंने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर जोर दिया। अधिकारियों ने दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी की। पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। इस संबंध में जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से पर्व के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *