राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों के साथ किया डांडिया:सतना के कोठी में गरबा महोत्सव, समर्थकों ने बढ़ाया उत्साह

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों के साथ किया डांडिया:सतना के कोठी में गरबा महोत्सव, समर्थकों ने बढ़ाया उत्साह

सतना के कोठी में रविवार रात जय हिंद गरबा महोत्सव हुआ। इसमें राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी भी डांडिया करती नजर आईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों के साथ डांडिया किया। उन्हें अपने बीच नृत्य करते देख दर्शक और प्रतिभागी उत्साहित हो गए। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति कोठी के अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह स्टेडियम में आयोजित महोत्सव में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया प्रस्तुत किया। संगीत की धुनों और डांडिया की खनक से पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। राज्यमंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ नृत्य किया। कोठी में पहली बार हुआ आयोजन कोठी में पहली बार आयोजित जय हिंद गरबा महोत्सव को लोगों ने पसंद किया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली। भारतीय संस्कृति और लोकनृत्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। डॉ. जितेंद्र, डॉ. प्रभाकर और डॉ. दिवाकर गहरवार इसके आयोजक रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *