ई-रिक्शा की टक्कर से किशोर की मौत:बांका में कानी मोड़ पर साइकिल लेकर खड़ा था, सिर में लगी गंभीर चोट

ई-रिक्शा की टक्कर से किशोर की मौत:बांका में कानी मोड़ पर साइकिल लेकर खड़ा था, सिर में लगी गंभीर चोट

बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत कानी मोड़ पर बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में टोटो की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कानी मोड़ निवासी दीपक सिंह के पुत्र दिव्यांशु सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दिव्यांशु सिंह बुधवार की शाम कानी मोड़ के समीप साइकिल लेकर खड़ा था। इसी दौरान खेसर की ओर जा रहे तेज रफ्तार टोटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोर का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। बताया गया कि दुर्घटना में किशोर के सिर में गंभीर चोट लगी थी और सिर फट गया था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई थीं। किशोर के माता-पिता सहित परिजन अपने मासूम बच्चे के कशव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। ई-रिक्शा ड्राइवर की भूमिका की भी पड़ताल घटना की सूचना मिलते ही खेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टोटो को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा ई-रिक्शा ड्राइवर की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे ही कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत कानी मोड़ पर बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में टोटो की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कानी मोड़ निवासी दीपक सिंह के पुत्र दिव्यांशु सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दिव्यांशु सिंह बुधवार की शाम कानी मोड़ के समीप साइकिल लेकर खड़ा था। इसी दौरान खेसर की ओर जा रहे तेज रफ्तार टोटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोर का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। बताया गया कि दुर्घटना में किशोर के सिर में गंभीर चोट लगी थी और सिर फट गया था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई थीं। किशोर के माता-पिता सहित परिजन अपने मासूम बच्चे के कशव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। ई-रिक्शा ड्राइवर की भूमिका की भी पड़ताल घटना की सूचना मिलते ही खेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टोटो को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा ई-रिक्शा ड्राइवर की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे ही कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *