‘सत्ता परिवर्तन खून-खराबे से नहीं, लोकतांत्रिक तरीके से होगा’:बेगूसराय में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- विपक्षी दल विदेशी चंदे के सहारे अराजकता फैला रहे

‘सत्ता परिवर्तन खून-खराबे से नहीं, लोकतांत्रिक तरीके से होगा’:बेगूसराय में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- विपक्षी दल विदेशी चंदे के सहारे अराजकता फैला रहे

बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर तीखा और आक्रामक हमला बोला है। उन्होंने देश की राजनीतिक स्थिति और विपक्षी दलों की गतिविधियों पर बात करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में जब भी सत्ता का परिवर्तन होगा, वह पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके और वोट के माध्यम से ही होगा। न कि विपक्ष द्वारा फैलाए जाने वाले खून-खराबे और अराजकता के बलबूते पर। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल विदेशी चंदे के सहारे देश में केवल भ्रम और अराजकता फैलाने का नापाक काम कर रहे हैं, जिसे भारत की जागरूक जनता कभी सफल नहीं होने देगी। विपक्ष द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित की जाने वाली रैलियों और विरोध प्रदर्शनों के संबंध में भी जोरदार तंज कसा। ‘अपनी बात रखते हैं, तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए’ गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि वे नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए, प्रशासन से उचित अनुमति लेकर रैली करते हैं और अपनी बात रखते हैं, तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। नियम से अपनी बात रखना और भ्रम फैलाना लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन देश की जनता का मिजाज और रुख बिल्कुल स्पष्ट है। देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से कबूल है। लेकिन राहुल गांधी इस देश की जनता को कतई कबूल नहीं हैं। कपिल सिब्बल, उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी और तथाकथित टुकड़े-टुकड़े गैंग पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही मजबूत सरकार है, जिसने लोकतंत्र के दायरे में रहकर हर नागरिक को बोलने और अपनी बात रखने की पूरी छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि आज भारत के अंदर जिस प्रकार की आज़ादी और अभिव्यक्ति की छूट अराजकता फैलाने वालों को मिल रही है, वैसी छूट शायद कांग्रेस पार्टी के पुराने शासनकाल या उनके रीजीम में मिलना कतई संभव नहीं था। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश के अंदर जब भी शासन व्यवस्था में बदलाव होगा। वह केवल लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से ही संभव है, न कि प्रशांत भूषण के बयानों या खून-खराबे जैसी बातों से। उन्होंने नेहा बोरा और उनके वैचारिक सहयोगियों एवं कॉकरोच पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन लोगों का असली चेहरा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। जो लोग कभी विद्यार्थियों के नाम पर अपील करके युवाओं को बरगलाते थे, वे आज किसी न किसी राजनीतिक दल या पार्टी का मुखौटा बनकर रह गए हैं। ‘कुछ लोग दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते हैं’ देश के हजारों लोगों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले कुछ लोग दिल्ली के अंदर असामाजिक तत्वों को इकट्ठा करके किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते हैं, लेकिन उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। कांग्रेस पार्टी की मौजूदा स्थिति पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के नौ राज्यों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इस बात पर गहरी शर्म आनी चाहिए कि पिछले चार दशकों से कई राज्यों में उनकी वापसी नहीं हो पाई है। विपक्ष को अपनी इस दुर्दशा की कोई चिंता नहीं है, बल्कि वे विदेशी चंदे के भारी-भरकम पैसों का इस्तेमाल करके भारत में अस्थिरता पैदा करने और देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। वे इस अराजकता को तख्तापलट का नाम देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनका यह सपना कभी साकार नहीं हो सकता, क्योंकि देश की कमान एक मजबूत और ईमानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने देश के लगभग पांच करोड़ गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं। पच्चीस करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, हर घर तक नल से जल पहुंचाया और देश भर में शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। साठ साल तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने जनता के हित में कौन सा बड़ा काम किया, यह किसी से छिपा नहीं है। आज कांग्रेस और गांधी परिवार को असल तकलीफ इसी बात की है कि वे सत्ता से बाहर हो चुके हैं। जनता को वंशवादी राजनीति या विपक्ष के झूठे वादों पर विश्वास नहीं है। बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर तीखा और आक्रामक हमला बोला है। उन्होंने देश की राजनीतिक स्थिति और विपक्षी दलों की गतिविधियों पर बात करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में जब भी सत्ता का परिवर्तन होगा, वह पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके और वोट के माध्यम से ही होगा। न कि विपक्ष द्वारा फैलाए जाने वाले खून-खराबे और अराजकता के बलबूते पर। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल विदेशी चंदे के सहारे देश में केवल भ्रम और अराजकता फैलाने का नापाक काम कर रहे हैं, जिसे भारत की जागरूक जनता कभी सफल नहीं होने देगी। विपक्ष द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित की जाने वाली रैलियों और विरोध प्रदर्शनों के संबंध में भी जोरदार तंज कसा। ‘अपनी बात रखते हैं, तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए’ गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि वे नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए, प्रशासन से उचित अनुमति लेकर रैली करते हैं और अपनी बात रखते हैं, तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। नियम से अपनी बात रखना और भ्रम फैलाना लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन देश की जनता का मिजाज और रुख बिल्कुल स्पष्ट है। देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से कबूल है। लेकिन राहुल गांधी इस देश की जनता को कतई कबूल नहीं हैं। कपिल सिब्बल, उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी और तथाकथित टुकड़े-टुकड़े गैंग पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही मजबूत सरकार है, जिसने लोकतंत्र के दायरे में रहकर हर नागरिक को बोलने और अपनी बात रखने की पूरी छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि आज भारत के अंदर जिस प्रकार की आज़ादी और अभिव्यक्ति की छूट अराजकता फैलाने वालों को मिल रही है, वैसी छूट शायद कांग्रेस पार्टी के पुराने शासनकाल या उनके रीजीम में मिलना कतई संभव नहीं था। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश के अंदर जब भी शासन व्यवस्था में बदलाव होगा। वह केवल लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से ही संभव है, न कि प्रशांत भूषण के बयानों या खून-खराबे जैसी बातों से। उन्होंने नेहा बोरा और उनके वैचारिक सहयोगियों एवं कॉकरोच पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन लोगों का असली चेहरा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। जो लोग कभी विद्यार्थियों के नाम पर अपील करके युवाओं को बरगलाते थे, वे आज किसी न किसी राजनीतिक दल या पार्टी का मुखौटा बनकर रह गए हैं। ‘कुछ लोग दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते हैं’ देश के हजारों लोगों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले कुछ लोग दिल्ली के अंदर असामाजिक तत्वों को इकट्ठा करके किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते हैं, लेकिन उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। कांग्रेस पार्टी की मौजूदा स्थिति पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के नौ राज्यों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इस बात पर गहरी शर्म आनी चाहिए कि पिछले चार दशकों से कई राज्यों में उनकी वापसी नहीं हो पाई है। विपक्ष को अपनी इस दुर्दशा की कोई चिंता नहीं है, बल्कि वे विदेशी चंदे के भारी-भरकम पैसों का इस्तेमाल करके भारत में अस्थिरता पैदा करने और देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। वे इस अराजकता को तख्तापलट का नाम देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनका यह सपना कभी साकार नहीं हो सकता, क्योंकि देश की कमान एक मजबूत और ईमानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने देश के लगभग पांच करोड़ गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं। पच्चीस करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, हर घर तक नल से जल पहुंचाया और देश भर में शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। साठ साल तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने जनता के हित में कौन सा बड़ा काम किया, यह किसी से छिपा नहीं है। आज कांग्रेस और गांधी परिवार को असल तकलीफ इसी बात की है कि वे सत्ता से बाहर हो चुके हैं। जनता को वंशवादी राजनीति या विपक्ष के झूठे वादों पर विश्वास नहीं है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *