वाराणसी में छात्र यदु ने बनाई दुर्गा प्रतिमा:मिट्टी से गढ़ी दो फुट की मूर्ति, अस्थायी कुंड में होगा विसर्जन

वाराणसी में छात्र यदु ने बनाई दुर्गा प्रतिमा:मिट्टी से गढ़ी दो फुट की मूर्ति, अस्थायी कुंड में होगा विसर्जन

वाराणसी में कक्षा 11 के छात्र यदु यादव ने अपने हाथों से मां दुर्गा की दो फुट की प्रतिमा बनाई है। सौम्य स्वरूप में सजी यह प्रतिमा देखने में सजीव लगती है। यदु वर्ष 2018 से मां दुर्गा का दरबार सजा रहे हैं। प्रतिमा बनाने से लेकर दरबार की सजावट तक का काम वह स्वयं करते हैं। यदु ने बताया कि वर्ष 2018 में उनके मन में घर पर मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने का विचार आया। इसके बाद उन्होंने मिट्टी से मां की प्रतिमा तैयार की। तब से यह परंपरा जारी है। महाष्टमी से दशमी तक घर के मंदिर में मां का दरबार सजाया जाता है। इसके बाद घर में बनाए गए अस्थायी कुंड में प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *