कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छिटाबाड़ी स्थित नगर निगम के वार्ड नंबर 3 में रविवार शाम लिथियम बैटरी की एक दुकान में अचानक आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान वीरेंद्र प्रसाद के घर के पास स्थित है। रविवार शाम अचानक दुकान से धुआं उठने लगा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल टीम ने पाया आग पर काबू सूचना मिलते ही दमकल टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग घर तक नहीं फैली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुफस्सिल थाना प्रभारी संतोष कुमार निराला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छिटाबाड़ी स्थित नगर निगम के वार्ड नंबर 3 में रविवार शाम लिथियम बैटरी की एक दुकान में अचानक आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान वीरेंद्र प्रसाद के घर के पास स्थित है। रविवार शाम अचानक दुकान से धुआं उठने लगा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल टीम ने पाया आग पर काबू सूचना मिलते ही दमकल टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग घर तक नहीं फैली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुफस्सिल थाना प्रभारी संतोष कुमार निराला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

