कन्नौज में सन्मार्ग नवदुर्गा उत्सव:मंत्री असीम अरुण हुए शामिल, पारंपरिक परिधानों संग डांडिया समापन हुआ

कन्नौज में सन्मार्ग नवदुर्गा उत्सव:मंत्री असीम अरुण हुए शामिल, पारंपरिक परिधानों संग डांडिया समापन हुआ

कन्नौज में सन्मार्ग नवदुर्गा उत्सव 2026 के सातवें दिन मां भगवती की आरती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। आरती में कन्नौज सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री असीम अरुण और कन्हैया दीक्षित शामिल हुए। इस दौरान नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां दुर्गा के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। वहीं, सन्मार्ग डांडिया उत्सव के चौथे और अंतिम दिन प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में डांडिया प्रस्तुतियां दीं। चार दिवसीय आयोजन में भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सन्मार्ग सेवा समिति, कन्नौज ने आयोजन में शामिल अतिथियों, श्रद्धालुओं, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *