किशनगंज में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी:एंट्री-एग्जिट गेट पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी; CCTV से निगरानी, भीड़ वाले इलाकों में QRT अलर्ट

किशनगंज में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी:एंट्री-एग्जिट गेट पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी; CCTV से निगरानी, भीड़ वाले इलाकों में QRT अलर्ट

किशनगंज में कोलकाता हादसे के बाद दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रमुख पंडालों के प्रवेश और निकास द्वार पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिन पंडालों में निकास द्वार नहीं हैं, वहां एग्जिट गेट बनवाने की पहल की जा रही है। CCTV से निगरानी, भीड़ वाले पंडालों पर विशेष ध्यान पुलिस प्रशासन ने प्रमुख पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। पूजा समितियों को भी सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि अपने सदस्यों और वॉलंटियरों को प्रवेश-निकास द्वार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रखें। एसडीपीओ खुसरू सिराज ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। भीड़भाड़ वाले पंडालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन भी किया गया है। रुद्रासा, मनोरंजन क्लब और गांधी घाट समेत प्रमुख पंडालों में इंतजाम शहर के रुद्रासा, मनोरंजन क्लब, बड़ी कोठी, गांधी घाट, रोलबाग और आगाकाली चौक सहित अन्य प्रमुख पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस इन पंडालों में प्रवेश और निकास की व्यवस्था की जांच कर रही है। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए पर्याप्त रास्ते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली के तारों की भी हो रही जांच सुरक्षा के तहत पंडालों में बिजली के तारों की स्थिति भी जांची जा रही है। कोशिश की जा रही है कि तार सुरक्षित जगहों पर हों और श्रद्धालुओं के आने-जाने में बाधा न बनें। पूजा समितियों को भीड़ नियंत्रित करने और आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। श्रद्धालुओं से पुलिस के निर्देश मानने की अपील पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़ अधिक होने पर धैर्य बनाए रखें और पुलिसकर्मियों व पूजा समिति के वॉलंटियरों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि पूजा समितियों, वॉलंटियरों और पुलिस के बीच समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे। किशनगंज में कोलकाता हादसे के बाद दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रमुख पंडालों के प्रवेश और निकास द्वार पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिन पंडालों में निकास द्वार नहीं हैं, वहां एग्जिट गेट बनवाने की पहल की जा रही है। CCTV से निगरानी, भीड़ वाले पंडालों पर विशेष ध्यान पुलिस प्रशासन ने प्रमुख पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। पूजा समितियों को भी सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि अपने सदस्यों और वॉलंटियरों को प्रवेश-निकास द्वार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रखें। एसडीपीओ खुसरू सिराज ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। भीड़भाड़ वाले पंडालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन भी किया गया है। रुद्रासा, मनोरंजन क्लब और गांधी घाट समेत प्रमुख पंडालों में इंतजाम शहर के रुद्रासा, मनोरंजन क्लब, बड़ी कोठी, गांधी घाट, रोलबाग और आगाकाली चौक सहित अन्य प्रमुख पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस इन पंडालों में प्रवेश और निकास की व्यवस्था की जांच कर रही है। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए पर्याप्त रास्ते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली के तारों की भी हो रही जांच सुरक्षा के तहत पंडालों में बिजली के तारों की स्थिति भी जांची जा रही है। कोशिश की जा रही है कि तार सुरक्षित जगहों पर हों और श्रद्धालुओं के आने-जाने में बाधा न बनें। पूजा समितियों को भीड़ नियंत्रित करने और आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। श्रद्धालुओं से पुलिस के निर्देश मानने की अपील पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़ अधिक होने पर धैर्य बनाए रखें और पुलिसकर्मियों व पूजा समिति के वॉलंटियरों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि पूजा समितियों, वॉलंटियरों और पुलिस के बीच समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *