लखनऊ में दुर्गाबाड़ी की दुर्गा पूजा:सेल्फी पॉइंट बने युवाओं का आकर्षण, महाभोग वितरण संग सिंदूर खेला तैयारी

लखनऊ में दुर्गाबाड़ी की दुर्गा पूजा:सेल्फी पॉइंट बने युवाओं का आकर्षण, महाभोग वितरण संग सिंदूर खेला तैयारी

लखनऊ में कैंटोनमेंट पूजा एवं सेवा समिति, दुर्गाबाड़ी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा इस वर्ष भी उत्साह के साथ मनाई जा रही है। वर्ष 1952 से लगातार आयोजित हो रही इस पूजा में छावनी के जवान, उनके परिवार और स्थानीय नागरिक भाग ले रहे हैं। इस वर्ष पूजा की मुख्य थीम ‘Gen Z’ रखी गई है। युवा पीढ़ी पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बनाए रखने के उद्देश्य से पूजा परिसर में विशेष सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। आयोजन के तहत 16 अक्टूबर को मां दुर्गा की स्थापना और कलश पूजन हुआ। 17 और 18 अक्टूबर को सप्तमी पूजा एवं महाभोग वितरण, 19 अक्टूबर को अष्टमी और संधि पूजा, 20 अक्टूबर को महानवमी पूजा तथा 21 अक्टूबर को सिंदूर खेला और प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित है। समिति के मीडिया सचिव निहार रंजन डे ने श्रद्धालुओं से पूजा में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *