बलिया में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित:शिक्षा के प्रति विश्वास, आत्मसम्मान एवं स्थानीय अवसरों का सशक्तीकरण पर चर्चा

बलिया में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित:शिक्षा के प्रति विश्वास, आत्मसम्मान एवं स्थानीय अवसरों का सशक्तीकरण पर चर्चा

बलिया के श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली के प्रायोजन में 16 और 17 अक्टूबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। ‘पूर्वी उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रति विश्वास, आत्मसम्मान एवं स्थानीय अवसरों का सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य प्रो. उदय पासवान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विनीत तिवारी रहे। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविदों, प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से विचार साझा किए। तकनीकी सत्रों में ग्रामीण उच्च शिक्षा की चुनौतियों, शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, नवाचार और स्थानीय रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने ग्रामीण महाविद्यालयों में शैक्षणिक संसाधन मजबूत करने और विद्यार्थियों को रोजगारपरक अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया। समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *