जयपुर में एक मकान मालकिन से किराएदार युवक के रेप करने का मामला सामने आया है। पति की मौत होने का पता चलने पर आरोपी किराएदार ने नजदीकियां बढ़ाई। शादी का झांसा देकर आरोपी किराएदार ने देहशोषण किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी युवक को शनिवार दोपहर अरेस्ट किया है। एसीपी ने बताया- जयपुर की रहने वाली महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि किराएदार होने के कारण आरोपी युवक से बात होती थी। बातचीत के दौरान पति की मौत का पता चलने पर आरोपी ने नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया। साल-2021 में घर में अकेला पाकर आरोपी किराएदार ने जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी किराएदार दो साल तक देहशोषण करता रहा। आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी साल-2023 में आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। धोखे का पता चलने पर पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाकर जांच शुरु की। पुलिस ने आरोपी किराएदार को शनिवार दोपहर दबिश देकर धर-दबोचा।

