बांका में ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत:गिट्टी अनलोड कर लौटने के दौरान हादसा, ड्राइवर घायल

बांका में ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत:गिट्टी अनलोड कर लौटने के दौरान हादसा, ड्राइवर घायल

बांका में रविवार को तेज रफ्तार खाली ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चला रहे युवक को मामूली चोट आई और वह बाल-बाल बच गया। घटना रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजावर पंचायत के जबड़ा मोड़ के पास हुई। मृतकों की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक रजनीश कुमार और नवादा थाना क्षेत्र के धाय हरना गांव निवासी मदन दास के रूप में हुई है। रजनीश कुमार और मदन दास ट्रैक्टर पर सवार होकर पंचायत में ही गिट्टी अनलोड करने गए थे। गिट्टी उतारने के बाद दोनों खाली ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर एक अन्य युवक चला रहा था। इसी दौरान जबड़ा मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार रजनीश कुमार और मदन दास उसके नीचे दब गए।चालक को मामूली चोट आई। और वह मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को निकाला बाहर घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़कर पहुंचे। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर, एसआई प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सरपंच प्रतिनिधि सह जिला मानवाधिकार के अध्यक्ष मनोज मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को उठाकर उसके नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। अपनों के शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। उनके करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। त्योहार की खुशियां मातम में बदला दुर्गा पूजा को लेकर दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। बांका में रविवार को तेज रफ्तार खाली ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चला रहे युवक को मामूली चोट आई और वह बाल-बाल बच गया। घटना रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजावर पंचायत के जबड़ा मोड़ के पास हुई। मृतकों की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक रजनीश कुमार और नवादा थाना क्षेत्र के धाय हरना गांव निवासी मदन दास के रूप में हुई है। रजनीश कुमार और मदन दास ट्रैक्टर पर सवार होकर पंचायत में ही गिट्टी अनलोड करने गए थे। गिट्टी उतारने के बाद दोनों खाली ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर एक अन्य युवक चला रहा था। इसी दौरान जबड़ा मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार रजनीश कुमार और मदन दास उसके नीचे दब गए।चालक को मामूली चोट आई। और वह मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को निकाला बाहर घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़कर पहुंचे। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर, एसआई प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सरपंच प्रतिनिधि सह जिला मानवाधिकार के अध्यक्ष मनोज मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को उठाकर उसके नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। अपनों के शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। उनके करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। त्योहार की खुशियां मातम में बदला दुर्गा पूजा को लेकर दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *