भारत-वेस्टइंडीज सीरीज ने हिलाकर रख दी रिकॉर्ड बुक, T20I इतिहास पहली बार हुई गेंदबाजों की इतनी धुनाई

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज ने हिलाकर रख दी रिकॉर्ड बुक, T20I इतिहास पहली बार हुई गेंदबाजों की इतनी धुनाई

India vs West indies T20I Series Record: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। इस तरह पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही। भारत ने 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए थे, जिसके बाद मैच रात 10.16 बजे भी बारिश नहीं रुकने की वजह से रद्द कर दिया गया। भले ही सीरीज बराबर रही है, लेकिन इसे एक चीज के लिए हमेशा याद किया जाएगा और वह गेंदबाजों की धुनाई। इस सीरीज में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने इतने रन लुटाए हैं, जो इससे पहले किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं दिए गए।

बल्‍लेबाजों ने पूरी सीरीज में 10.98 के रन रेट से की गेंदबाजों की कुटाई

आपको बता दें कि भारत बनाम वेस्‍टइंडीज द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दोनों टीमों का संयुक्त रूप से रन रेट 10.98 रहा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में बना था, जब इसी साल भारतीय और कीवी बल्‍लेबाजों 10.57 के रन रेट से गेंदबाजों की धुनाई की थी। शीर्ष पांच द्विपक्षीय सीरीज की बात करें, तो इन सभी सीरीज का रन रेट 9 रन प्रति ओवर से ज्यादा का रहा है। इसमें भी सबसे खास बात ये है कि शीर्ष पांच सीरीज में भारत और वेस्‍टइंडीज ही ऐसी टीम हैं, जो सबसे ज्‍यादा तीन-तीन बार इसमें शामिल रही हैं।

फुल मेंबर टीमों के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन रेट

रैंक सीरीज रन रेट
1 वेस्टइंडीज का भारत दौरा, 2026 10.98
2 न्यूजीलैंड का भारत दौरा, 2026 10.57
3 ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज दौरा, 2025 9.63
4 भारत का इंग्लैंड दौरा, 2026 9.36
5 इंग्लैंड का वेस्टइंडीज दौरा, 2023-24 9.21

एक नजर मैच पर

बेंगलुरु मैच की बात करें तो 6:30 बजे होने वाला टॉस बारिश की वजह से दो घंटे की देरी से रात करीब 8:30 बजे हुआ, जिसके चलते मैच को घटाकर 9-9 ओवर का कर दिया गया और मैच रात 9:15 बजे शुरू हुआ। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, उसने पहले ही ओवर में 13 के स्‍कोर पर अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया। अभिषेक 4 गेंदों पर एक छक्‍के की मदद से 6 रन बनाकर शमर स्प्रिंगर का शिकार हुए। इसके बाद दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में 45 के स्‍कोर पर गिरा। ईशान ने 10 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। फिर 4.1 ओवर 66 के स्‍कोर पर संजू सैमसन भी सात गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारत को चौथा झटका 6.1 ओवर 88 के स्‍कोर पर कप्‍तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा, जो कि 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पांचवां विकेट 7.4 ओवर मे 118 के स्‍कोर पर पांचवां विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा। वह 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए और नमन धीर ने 6 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। शमर स्प्रिंगर के तिलक वर्मा को आउट करने के तुरंत बाद और बारिश तेज हो गई, जिसके बाद पिच और स्क्वायर एरिया पर कवर लगा दिए गए और अंतत: मैच रद्द कर दिया गया। वेस्‍टइंडीज की ओर से शमर स्प्रिंगर और कीमो पॉल ने 2-2 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *