“मुझे किडनैप ही कर लिया था”, Lock Upp फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुआ डरावना हादसा, आयोजकों पर लगाए गंभीर आरोप

“मुझे किडनैप ही कर लिया था”, Lock Upp फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुआ डरावना हादसा, आयोजकों पर लगाए गंभीर आरोप

Akanksha Choudhary share Shocking Experience Navratri Event: इन दिनों देश भर में नवरात्रि के कार्यक्रम पूरी धूमधाम से मनाए जा रहा है, लेकिन इस बीच पुणे से एक बेहद चौंकाने वाली और डरावनी खबर सामने आई है। फेमस रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ (Splitsvilla X6) से मशहूर हुईं मॉडल और रियलिटी स्टार आकांक्षा चौधरी (Akanksha Choudhary) ने एक नवरात्रि कार्यक्रम के आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आकांक्षा का आरोप है कि आयोजकों ने न सिर्फ उनका भुगतान (Payment) नहीं किया, बल्कि उनके साथ बेहद बदसलूकी की और उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाकर ‘अपहरण’ जैसी भयावह स्थिति में डाल दिया।

आकांक्षा चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए पुणे इवेंट को लेकर क्या कहा?

आकांक्षा चौधरी ने एक वीडियो शेयर करते हुए घटना के बारे में विस्तार से बताया है। आकांक्षा चौधरी ने कहा कि वह प्रबंधन टीम के कुछ सदस्यों के संपर्क में थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के खत्म होने का समय रात 10:30 बजे था, लेकिन इसके बावजूद आयोजक उन्हें समय पर लेने नहीं आए। जब उन्होंने बार-बार आग्रह किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी, तब जाकर मैनेजमेंट की तरफ से हरकत शुरू हुई।

आकांक्षा ने अपने डरावने अनुभव को शेयर करते हुए कहा, “मुझे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर, ग्राउंड में छोड़ दिया, और दर्शकों के सामने वह रुक गए। मैं चिल्ला रही हूं कि मैं अंदर नहीं जा सकती, मेरी टीम नहीं है मेरे साथ। यह सुरक्षित नहीं है, और ये लोग मेरी बात नहीं सुन रहे हैं। इतना बेवकूफी भरा मैनेजमेंट है। सब, सबका पेमेंट ले लिया, इस्तेमाल कर लिया।”

आकांक्षा चौधरी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी असुरक्षा और बिना टीम के अंदर जाने में असमर्थता को बार-बार समझाया, लेकिन आयोजकों ने उनकी बातों पर हंसते हुए उनकी चिंताओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

“जब मैंने थप्पड़ मारा, तब गाड़ी रुकी- उन पर कानूनी कार्रवाई करूंगी”

ये पूरा मामला तब और ज्यादा बढ़ गया जब आकांक्षा ने दावा किया कि उनके साथ अपहरण जैसा सलूक किया गया। उन्होंने गुस्से में कहा कि स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि जब उन्होंने बीच-बचाव के लिए उन लोगों को थप्पड़ मारा, तब जाकर उनकी गाड़ी रुकी।

Akanksha Choudhary share Shocking Experience Navratri Event
आकांक्षा चौधरी ने किया पोस्ट

आकांक्षा चौधरी ने आयोजकों पर मिसमैनेजमेंट, भुगतान न करने और बिना सहमति के प्रचार गतिविधियों में उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। आकांक्षा ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह इस मामले को इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाली हैं और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा, “मुझे किडनैप ही कर लिया था, जब मैंने थप्पड़ मारी उनको, तब रुके वो। उन पर केस सब करूंगी, छोड़ूंगी नहीं मैं।” इस घटना के सामने आने के बाद इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों की कार्यप्रणाली और कलाकारों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *