लखनऊ में लगी होर्डिंग में विपक्ष के दिखे 9 सिर:लिखा गया ‘सनातन भारत के विरोधी रावण’ , विपक्षी नेताओं को सनातन विरोधी होने का आरोप

लखनऊ में लगी होर्डिंग में विपक्ष के दिखे 9 सिर:लिखा गया ‘सनातन भारत के विरोधी रावण’ , विपक्षी नेताओं को सनातन विरोधी होने का आरोप

लखनऊ में एक बार फिर से होर्डिंग कि सियासत देखने को मिली। रविवार सुबह शहर के अलग अलग हिस्सों में होर्डिंग लगाई गई। इसमें रावण के 9 सरों को दर्शाया गया। इसमें रावण के 9 सरों कि जगह अखिलेश यादव , एलन मस्क , मोहम्मद युनुस ,मुख्तार अंसारी, और बीच में अतीक अहमद, उसके बाद आजम खान , इल्हान उमर, जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी की तस्वीर लगी है। पोस्टर पर सब से ओर लिखा है “सनातन भारत के विरोधी रावण”। होर्डिंग सनातन रक्षा संगठन की ओर से लगवाई गई है। होर्डिंग हजरत गंज विधायक निवास , गोमती नगर और कपूरथला समेत शहर अलग अलग पौष और वीआईपी इलाकों में लगाई गई है। रास्ते से गुजरने वाले राहगीर रुक-रुक कर इसमें लगे हुए चेहरों को देख रहे हैं। होर्डिंग लगाने वाले संगठन की तरफ से कहा गया कि इस होर्डिंग में उन्हीं लोगों को दर्शाया गया है जो लोग सनातन विरोधी है। इस में अधिकतर ऐसे लोग शामिल है जो जिहादी ताकतों और मानसिकता को बढ़ावा देते हैं। इन लोगों ने सरकार रहते हुए कभी सनातन के हित और समर्थन में काम नहीं किया। हमेशा सनातन का अपमान किया फिर चाहे वो बाबरी मस्जिद का मुद्दा हो या सनातन से जुड़ा कोई और विषय। हम चाहते है कि होर्डिंग के जरिए पूरा विश्व इन्हें पहचाने। सनातन धर्म के लोग ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *