आगरा के 3 युवकों की सहारनपुर में मौत:थार गाड़ी से 5 दोस्त मसूरी घूमने जा रहे थे, गाड़ी डिवाइडर से टकराई

आगरा के 3 युवकों की सहारनपुर में मौत:थार गाड़ी से 5 दोस्त मसूरी घूमने जा रहे थे, गाड़ी डिवाइडर से टकराई

आगरा के 5 युवकों की थार गाड़ी का सहारनपुर में रविवार तड़के एक्सीडेंट हो गया। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि 2 घायल हैं। सभी पांच दोस्त आगरा से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में साहिल, राहुल और सक्षम की मौत हो गई। जबकि सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा गंभीर घायल हो गए। हादसा नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास हुआ। घायल दोस्त बोला -आंख खुली तो खुद को सड़क पर पाया हादसे में घायल सचिन वर्मा ने बताया- पांचों दोस्त शनिवार रात करीब 9 बजे आगरा से निकले थे। कार हेमंत चला रहा था। हादसे के समय मैं सो रहा था। पता नहीं कार अचानक कैसे अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। जब मेरी आंख खुली तो खुद को सड़क पर पड़ा पाया। बाद में पता चला कि जीप का एक्सीडेंट हो गया। दोनों का सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *