दरभंगा- 2 साल की बच्ची से रेप, DMCH में एडमिट:रिश्ते का नाना गिरफ्तार; मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने के बहाने घर से ले गया था

दरभंगा- 2 साल की बच्ची से रेप, DMCH में एडमिट:रिश्ते का नाना गिरफ्तार; मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने के बहाने घर से ले गया था

दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 48 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी रिश्ते की दो वर्षीय नतनी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बच्ची को मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई, डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, धोबीगामा गांव निवासी विष्णु देव सदाय(48) शनिवार की शाम अपने ससुराल गया था। उसका ससुराल भी उसके घर से करीब 12 किलोमीटर दूर है। वहां पहुंचने के बाद उसने अपने साले के बेटे की दो वर्षीय बेटी को गोद में लिया। इसके बाद उसे घर से करीब 3 किलोमीटर दूर मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी बच्ची को लेकर घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक आम के बगीचे में पहुंचा, जहां उसने दुष्कर्म किया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों को आशंका नहीं थी कि बच्ची को अपने साथ ले जाने वाला रिश्तेदार ही उसके साथ ऐसी घटना कर सकता है। निजी अंग से खून निकलता देख हुई आशंका खोजबीन के दौरान आरोपी बच्ची को लेकर वापस लौटते दिखा। इस दौरान उसके निजी अंग से खून निकल रहा था। बच्ची की हालत देखकर परिजनों और ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसके बाद लोगों ने आरोपी को घेर लिया और उससे पूछताछ की। मामले गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर अपने कब्जे में रखा, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे लेकर देर रात करीब पांच किलोमीटर दूर मुहम्मदपुर बाजार पहुंचा, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर से उसका इलाज कराने की कोशिश की। हालांकि, बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। वापस लौटने के दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने उसे पकड़ लिया। देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया सूचना मिलने पर केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 12 बजे आरोपी विष्णुदेव सदाय को हिरासत में लिया और थाने ले गई। इसके बाद आरोपी का केवटी सीएचसी में मेडिकल कराया गया। एसडीपीओ ने की घटना की पुष्टि एसडीपीओ-2 एसके सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अपने ससुराल गया था। वहां से वह रिश्ते की नतनी को मेला घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में बच्ची के निजी अंग से खून निकलता देखकर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। एफएसएल की टीम पहुंचकर सैंपल क्लेट की है। दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 48 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी रिश्ते की दो वर्षीय नतनी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बच्ची को मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई, डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, धोबीगामा गांव निवासी विष्णु देव सदाय(48) शनिवार की शाम अपने ससुराल गया था। उसका ससुराल भी उसके घर से करीब 12 किलोमीटर दूर है। वहां पहुंचने के बाद उसने अपने साले के बेटे की दो वर्षीय बेटी को गोद में लिया। इसके बाद उसे घर से करीब 3 किलोमीटर दूर मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी बच्ची को लेकर घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक आम के बगीचे में पहुंचा, जहां उसने दुष्कर्म किया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों को आशंका नहीं थी कि बच्ची को अपने साथ ले जाने वाला रिश्तेदार ही उसके साथ ऐसी घटना कर सकता है। निजी अंग से खून निकलता देख हुई आशंका खोजबीन के दौरान आरोपी बच्ची को लेकर वापस लौटते दिखा। इस दौरान उसके निजी अंग से खून निकल रहा था। बच्ची की हालत देखकर परिजनों और ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसके बाद लोगों ने आरोपी को घेर लिया और उससे पूछताछ की। मामले गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर अपने कब्जे में रखा, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे लेकर देर रात करीब पांच किलोमीटर दूर मुहम्मदपुर बाजार पहुंचा, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर से उसका इलाज कराने की कोशिश की। हालांकि, बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। वापस लौटने के दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने उसे पकड़ लिया। देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया सूचना मिलने पर केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 12 बजे आरोपी विष्णुदेव सदाय को हिरासत में लिया और थाने ले गई। इसके बाद आरोपी का केवटी सीएचसी में मेडिकल कराया गया। एसडीपीओ ने की घटना की पुष्टि एसडीपीओ-2 एसके सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अपने ससुराल गया था। वहां से वह रिश्ते की नतनी को मेला घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में बच्ची के निजी अंग से खून निकलता देखकर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। एफएसएल की टीम पहुंचकर सैंपल क्लेट की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *