यूक्रेन में स्टारलिंक अचानक बंद, इंटरनेट ठप होने के बाद बढ़े विवाद पर अमेरिका ने कहा- व्हाइट हाउस का कोई हाथ नहीं

यूक्रेन में स्टारलिंक अचानक बंद, इंटरनेट ठप होने के बाद बढ़े विवाद पर अमेरिका ने कहा- व्हाइट हाउस का कोई हाथ नहीं

यूक्रेन में स्टारलिंक अचानक बंद हो गया है। रात के एक बजे इंटरनेट कनेक्टिविटी पूरी तरह से ठप हो गई। जिसकी वजह से युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना के ड्रोन और खुफिया कामकाज रोकने पड़े।

इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडीमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्क और अमेरिका ने जानबूझकर स्टारलिंक सेवा बंद कर दी। इस पर अमेरिका ने सफाई दी है।

‘वे जानते थे कि वे क्या कर रहे’

ब्रिटिश चैनल पियर्स मॉर्गन से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा- मुझे पता है कि वे (अमेरिका) जानते थे कि वे क्या कर रहे हैं। रात एक बजे स्टारलिंक बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे रूसी हमलों का सामना करने में मुश्किल हो रही है।

वहीं, यूक्रेनी सैन्य सूत्रों ने भी सीएनएन को बताया कि असर काफी बड़ा है। सेना स्टारलिंक पर बहुत निर्भर है। इससे टोही ड्रोन, इंटरसेप्टर और दूसरे काम चलते हैं।

अमेरिका ने क्या कहा?

इस आरोप के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस ने कोई आदेश नहीं दिया कि स्टारलिंक की स्पीड कम की जाए। उन्होंने कहा कि सेवा अब बहाल हो चुकी है।

रुबियो ने स्टारलिंक-स्पेसएक्स दोनों सेवाओं में फर्क भी बताया। उन्होंने कहा कि स्टारलिंक स्पेसएक्स की व्यावसायिक सेवा है। इसे कंपनी खुद चलाती है। स्टारशील्ड अमेरिकी सैन्य उत्पाद है। यह अमेरिकी सेना के इस्तेमाल के लिए है और फिलहाल यूक्रेन को उपलब्ध नहीं है।

रुबियो ने कहा- यूक्रेन स्टारशील्ड चाहता है ताकि रूस में गहरे हमले कर सके। लेकिन अभी उनके पास यह नहीं है। जेलेंस्की शायद सही बात नहीं समझ रहे।

स्पीड बढ़ाने का अनुरोध

वहीं, यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने भी इस बीच बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने लिखा कि स्टारलिंक कनेक्टिविटी 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड के साथ वापस आ रही है। उन्होंने एलन मस्क का शुक्रिया अदा किया और कहा कि स्टारशील्ड की स्पीड लिमिट पूरी तरह हटाना अब जरूरी है।

बता दें कि यूक्रेन इन दिनों खतरनाक रूसी हमलों का सामना कर रहा है, ऐसी स्थिति में वह रूस को जवाब देने में असमर्थ है। यही वजह है कि जेलेंस्की अमेरिका पर भड़क गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *