आज मेरठ आएंगे रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह:आगामी चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

आज मेरठ आएंगे रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह:आगामी चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह आज मेरठ पहुंचेगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला मेरठ दौरा होगा। इस दौरान वह आगामी एमएलसी और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष सुबह गंगा एक्सप्रेसवे कट से मेरठ में एंट्री लेंगे। इसके बाद हापुड़ चुंगी और तेजगढ़ी चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। वहां से निकलने के बाद धन सिंह कोतवाल, डॉ. भीमराव आंबेडकर और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह शोभापुर स्थित कैंप कार्यालय पहुंचने और विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शाम लगभग 5 बजे तक सारा कार्यक्रम खत्म करने के बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस दौरान आगामी एमएलसी और विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति, चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी का जोर चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *