बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव:23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को मतगणन-शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव:23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को मतगणन-शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम अविनाश सिंह ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर सुबह ठीक 8 बजे वोटिंग शुरू होनी चाहिए। मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी कराई जाए। शाम 4 बजे तक हुए मतदान का सटीक प्रतिशत भी समय से दर्ज किया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदाताओं के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मतदान कक्ष के बाहर ही जमा कराने के निर्देश दिए गए। ऐसी किसी भी डिवाइस को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जिससे मतदान की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। मतपेटियों की सुरक्षा के निर्देश डीएम ने मतपेटियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने आवंटित मतदान केंद्रों का पहले से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि वे बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच कर लें, ताकि मतदान के दिन कोई परेशानी न हो। प्रशिक्षण में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एडीएम सिटी अविनाश पांडे और नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार वर्मा समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *