दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नालन्दा जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का सहारा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने स्मार्ट सिटी भवन स्थित ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ और समाहरणालय नियंत्रण कक्ष का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया है।
*तीसरी आंख के पहरे में शहर, 24×7 लाइव मॉनिटरिंग*
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के सर्विलांस सेंटर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों की लाइव फुटेज का अवलोकन किया। बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में लगाए गए 422 हाई-टेक सर्विलांस कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही, प्रमुख संवेदनशील स्थलों और अधिक भीड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। *चार स्थानों पर बने कंट्रोल रूम, पालीवार मजिस्ट्रेट तैनात* विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिले में चार प्रमुख नियंत्रण कक्ष सक्रिय किए गए हैं। स्मार्ट सिटी भवन के ICCC के अलावा नालंदा समाहरणालय, लहेरी थाना और सोहसराय थाना में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां 16 से 21 अक्टूबर तक पालीवार दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ड्यूटी रोस्टर की समीक्षा करते हुए कर्मियों को पूरी सजगता, त्वरित सूचना संप्रेषण और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का सख्त निर्देश दिया। *इमरजेंसी रेस्पॉन्स और हेल्पलाइन जारी* प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस बल और अग्निशमन वाहनों को अलर्ट मोड पर रखा है। वहीं, आम नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुविधा व सहायता के लिए जिला प्रशासन ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6323 तथा स्मार्ट सिटी ICCC का संपर्क नंबर 06112-240100 जारी किया है। अधिकारियों ने आमजन से निर्भीक और उल्लासपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नालन्दा जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का सहारा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने स्मार्ट सिटी भवन स्थित ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ और समाहरणालय नियंत्रण कक्ष का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया है।
*तीसरी आंख के पहरे में शहर, 24×7 लाइव मॉनिटरिंग*
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के सर्विलांस सेंटर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों की लाइव फुटेज का अवलोकन किया। बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में लगाए गए 422 हाई-टेक सर्विलांस कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही, प्रमुख संवेदनशील स्थलों और अधिक भीड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। *चार स्थानों पर बने कंट्रोल रूम, पालीवार मजिस्ट्रेट तैनात* विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिले में चार प्रमुख नियंत्रण कक्ष सक्रिय किए गए हैं। स्मार्ट सिटी भवन के ICCC के अलावा नालंदा समाहरणालय, लहेरी थाना और सोहसराय थाना में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां 16 से 21 अक्टूबर तक पालीवार दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ड्यूटी रोस्टर की समीक्षा करते हुए कर्मियों को पूरी सजगता, त्वरित सूचना संप्रेषण और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का सख्त निर्देश दिया। *इमरजेंसी रेस्पॉन्स और हेल्पलाइन जारी* प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस बल और अग्निशमन वाहनों को अलर्ट मोड पर रखा है। वहीं, आम नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुविधा व सहायता के लिए जिला प्रशासन ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6323 तथा स्मार्ट सिटी ICCC का संपर्क नंबर 06112-240100 जारी किया है। अधिकारियों ने आमजन से निर्भीक और उल्लासपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है।

