भास्कर न्यूज | कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में कोढ़ा सदर डीएसपी-2 सुनील कुमार शर्मा ने कोलासी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर और मधुरा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों और पूजा स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, अग्निशमन के इंतजाम और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पूजा समितियों को सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने, सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखने और अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। भास्कर न्यूज | कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में कोढ़ा सदर डीएसपी-2 सुनील कुमार शर्मा ने कोलासी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर और मधुरा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों और पूजा स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, अग्निशमन के इंतजाम और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पूजा समितियों को सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने, सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखने और अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

