Raipur: शौर्यांजलि: बस्तर के नायकों को समर्पित कार्यक्रम में सीएम साय ने अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Raipur: शौर्यांजलि: बस्तर के नायकों को समर्पित कार्यक्रम में सीएम साय ने अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में 17 अक्टूबर को द हिंदू फाउंडेशन नागपुर द्वारा आयोजित शौर्यांजलि : बस्तर के नायकों को समर्पित कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने बस्तर में शांति और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 50 अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों का सम्मान किया।

सीएम साय ने कहा कि आज सेवा संकल्प अभियान का आखिरी दिन है, और इस अंतिम दिन द हिंदू फाउंडेशन नागपुर ने यहां एक बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया। यहां छत्तीसगढ़ के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था और शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

‘शौर्यांजलि : बस्तर के नायकों को समर्पित’ कार्यक्रम में द हिन्दू फाउंडेशन नागपुर के संयोजक संदीप गुप्ता, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र सिंह दीवान सहित बड़ी संख्या में शहीद परिवारों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *