ग्वालियर- ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 11 की मौत:2 पुलिसकर्मियों समेत 30 से ज्यादा घायल; सभी शीतला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे

ग्वालियर- ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 11 की मौत:2 पुलिसकर्मियों समेत 30 से ज्यादा घायल; सभी शीतला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे

ग्वालियर में शनिवार रात 1:30 बजे ट्रक ने करीब 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 पुलिसकर्मियों समेत 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में सप्तमी पर दर्शन करने पहुंचे थे। हादसा चीनौर रोड की ढलान के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को कुचलते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया। टक्कर से मंदिर की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से 50-60 लोग मलबे में दब गए थे। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *