बीकानेर में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए हैं। बीकानेर में पहले चरण में खाजूवाला, छत्तरगढ़, पूगल और रुणिया बड़ा बास की ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। इसके लिए करीब 350 से ज्यादा दावेदार मैदान में हैं। जिले में पंच और सरपंच के लिए पहले चरण में 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई। अब 23 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होगा। इसी दिन नाम वापसी होगी। 24 अक्टूबर को मतदान होगा। ऐसे में ग्राम पंचायतों में से सरपंच पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। कहीं आपसी सहमति से सरपंच निर्विरोध निर्वाचित करने का फैसला लिया गया है तो कहीं एक साथ 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुकाबला रोचक बनता जा रहा है। राजस्थान के पंचायत चुनाव में किस गांव से कौन सरपंच बनेगा? कहां कितने दावेदार हैं? पढ़िए सरपंच पद के संभावित दावेदारों की ये लिस्ट…

