साइबर लिटरेसी- अब ठगों के निशाने पर पेंशनर्स:ऐसे फंसाते हैं ठगी के जाल में, समझें पूरा खेल, घर के बड़े-बुजुर्गों को सावधान करें

साइबर लिटरेसी- अब ठगों के निशाने पर पेंशनर्स:ऐसे फंसाते हैं ठगी के जाल में, समझें पूरा खेल, घर के बड़े-बुजुर्गों को सावधान करें

इन दिनों एक नया फ्रॉड चल रहा है। इसमें साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर ‘पेंशन बेनिफिट कार्ड’ का फर्जी एड दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनर्स को निशाना बना रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि सभी पेंशनर्स के लिए यह कार्ड बनवाना जरूरी है। इसके साथ ही हेल्थ बेनिफिट, FD पर 9.2% ब्याज और अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जैसे फायदों का झांसा दे रहे हैं। हाल ही में गह मंत्रालय और ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) ने ऐसे फर्जी पोस्ट और विज्ञापनों से सावधान रहने की सलाह दी है। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में ‘पेंशन बेनिफिट कार्ड’ के नाम पर होने वाले इस स्कैम के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट– राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- पेंशन बेनिफिट कार्ड के नाम पर चल रहा फ्रॉड क्या है? जवाब- यह एक साइबर फ्रॉड है, जिसमें ठग सोशल मीडिया पर ‘पेंशन बेनिफिट कार्ड’ का फर्जी पोस्ट या विज्ञापन दिखाते हैं। वे कार्ड के फायदों का झांसा देकर पेंशनर्स को फर्जी लिंक पर क्लिक करने, फॉर्म भरने या पर्सनल डिटेल्स शेयर करने को उकसाते हैं। ठग इसके जरिए फ्रॉड को अंजाम देते हैं। सवाल- ठग इस कार्ड से कौन-से फायदे देने का दावा कर रहे हैं? जवाब- ठग पेंशनर्स को फंसाने के लिए कार्ड के साथ कई अलग-अलग तरह के फायदे देने का दावा कर रहे हैं, जैसेकि- सवाल- ठग पेंशनर्स को ही क्यों निशाना बना रहे हैं? जवाब- इसके पीछे कई वजहें हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- ठगों को पेंशनर्स के बारे में कौन-सी जानकारी पहले से मिल सकती है? जवाब- ठग अलग-अलग सोर्सेस से पेंशनर्स की बेसिक जानकारी जुटाकर उसका इस्तेमाल फर्जी कॉल, मैसेज या लिंक भेजने के लिए करते हैं। ठगों के पास पेंशनर्स की ये जानकारी पहले से मौजूद हो सकती है- सवाल- स्कैमर्स पेंशनर्स को कैसे ठगते हैं? सिलसिलेवार ढंग से पूरा समझाएं? जवाब- साइबर ठग आमतौर पर पेंशनर्स को भरोसे में लेकर फ्रॉड को अंजाम देते हैं। स्कैम का पूरा खेल ग्राफिक से समझिए- सवाल- फोन या वॉट्सएप पर ऐसे कौन-से खतरे के संकेत हैं, जिनसे हर किसी को सावधान और जागरूक रहना चाहिए? जवाब- चाहे पेंशन फ्रॉड हो या और किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड, ठगों के व्यवहार में एक चीज हमेशा कॉमन होगी। वे लालच देंगे, डर दिखाएंगे और दबाव डालेंगे। अगर आप इन संकेतों को समझते हैं और इनसे सावधान रहते हैं तो आप ठगों के जाल में नहीं फंसेंगे। खतरे के सभी संकेत नीचे ग्राफिक में देखिए- फोन या वॉट्सएप पर दबाव, डर या लालच वाले मैसेज/कॉल को खतरे का संकेत मानें। ऐसे सभी संकेत ग्राफिक में देखिए- सवाल- सरकारी योजना और उसके नाम पर चल रहे फर्जी ऑफर में अंतर कैसे पहचानें? जवाब- मुख्य बात ये है कि सरकारी योजना की जानकारी संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। वहीं फर्जी ऑफर की जानकारी सोशल मीडिया, ई-मेल, फोन और वॉट्सएप, कहीं भी आ जाएगी। इसके अलावा कुछ और सॉलिड संकेत हैं, जिनसे साफ समझ में आता है कि ऑफर असली है या फर्जी। दोनों के बीच का अंतर नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- किसी भी सरकारी योजना की सही जानकारी कैसे हासिल करें? जवाब- इसके लिए सोशल मीडिया पोस्ट या फॉरवर्ड मैसेज पर भरोसा करने की बजाय इन तरीकों से पुष्टि करें- सवाल- सरकारी वेबसाइट की पहचान कैसे करें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- अगर पेंशनर ने गलती से OTP बता दिया तो तुरंत क्या करें? जवाब- ऐसे में घबराएं नहीं। पैसे और डिटेल्स की सुरक्षा के लिए तुरंत ये कदम उठाएं- सवाल- अगर बैंक खाते से पैसा निकल गया है तो पहला कदम क्या होना चाहिए? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अगर पैसा नहीं गया, लेकिन ठगी की कोशिश हुई तो क्या करें? जवाब- इसे नजरअंदाज न करें। संदिग्ध नंबर, मैसेज, लिंक या एप की डिटेल्स सुरक्षित रखें, उसे ब्लॉक करें। साथ ही नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। अगर बैंक या कार्ड की डिटेल्स शेयर किया है तो तुरंत संबंधित बैंक को सूचना दें। सवाल- बच्चे अपने माता-पिता/बुजुर्गों को इस तरह के स्कैम से कैसे बचा सकते हैं? जवाब- अपने माता-पिता या बुजुर्गों को स्कैम के प्रति जागरूक करें। उन्हें समझाएं कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें। इसके लिए उन्हें ये जरूरी बातें सिखाएं-समझाएं- सवाल- ऑनलाइन साइबर अपराध की शिकायत कहां दर्ज करें? जवाब- नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं। फाइनेंशियल फ्रॉड हुआ है तो तुरंत 1930 पर भी कॉल करें। सवाल- साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करते समय कौन-सी जानकारी तैयार रखनी चाहिए? जवाब- शिकायत दर्ज करने से पहले फ्रॉड से जुड़ी जरूरी जानकारी और सबूत अपने पास रखें, जैसेकि- ध्यान रखें: सबूतों को डिलीट न करें और ओरिजनल चैट/मैसेज सुरक्षित रखें। ******************* ग्राफिक्स- अजीत सिंह ………………… ये खबर भी पढ़ें साइबर लिटरेसी- ‘मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो स्कैम’ से सावधान: अश्लील फोटो वायरल की धमकी मिले तो क्या करें, फोटो कैसे हटवाएं? सोचिए, एक दिन आपके फोन पर आपकी ही अश्लील तस्वीर या वीडियो आ जाए, जिसे आपने कभी बनाया ही नहीं। AI के यूज से ऐसा संभव है। साइबर ठग लोगों की तस्वीरें उठाकर फर्जी अश्लील कंटेंट तैयार कर रहे हैं और फिर बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *