शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:2 बच्चों के जन्म के बाद किया इनकार; धर्म परिवर्तन का भी आरोप, युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:2 बच्चों के जन्म के बाद किया इनकार; धर्म परिवर्तन का भी आरोप, युवक गिरफ्तार

मंदसौर में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उसके पति का दोस्त था। घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ी।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। उसके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों के जन्म के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू

आरोपी का बच्चों से DNA मैच रही पुलिस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मामले में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और डीएनए जांच के नतीजे सामने आने के बाद ही संबंधित तथ्यों पर स्पष्टता आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *