लखनऊ में आईटी कंपनी के कर्मचारी ने सुसाइड किया:मां की मौत और पिता के कैंसर से तनाव में था, घर में फंदे से लटका मिला शव

लखनऊ में आईटी कंपनी के कर्मचारी ने सुसाइड किया:मां की मौत और पिता के कैंसर से तनाव में था, घर में फंदे से लटका मिला शव

लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज में शुक्रवार देर रात 30 साल के युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह मां की मौत और पिता की बीमारी को लेकर लंबे समय से डिप्रेशन में था। युवक में घर के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकारिम नगर में मनकामेश्वर मंदिर के पास रहने वाला रोमिल चौधरी दिल्ली की एक आईटी कंपनी में काम करता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसकी मां की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी, जबकि पिता रमेश चंद चौधरी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। इन परिस्थितियों के चलते रोमिल डिप्रेशन में रहने लगा था। 17 अक्टूबर देर रात पुलिस को रोमिल के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस आत्महत्या के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *