मुजफ्फरपुर- बंधन बैंक कर्मी से लूट-छिनतई करने वाला गिरफ्तार:कांटी में मंदिर के पास एक दिन में दो घटनाओं को दिया था अंजाम; 13 हजार कैश और बाइक बरामद

मुजफ्फरपुर- बंधन बैंक कर्मी से लूट-छिनतई करने वाला गिरफ्तार:कांटी में मंदिर के पास एक दिन में दो घटनाओं को दिया था अंजाम; 13 हजार कैश और बाइक बरामद

मुजफ्फरपुर में लूट और छिनतई की घटनाओं में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। कांटी में छिनमस्तिका मंदिर और नेशनल पब्लिक स्कूल के पास हुई लूट-छिनतई की घटनाओं में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कांटी थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 13 हजार रुपये नकद, लूटे गए टैब का क्षतिग्रस्त पार्ट, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पूछताछ में 28 सितंबर को कपरपुरा ओवरब्रिज के पास हुई छिनतई और बंधन बैंक कर्मी से लूट की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 6 अक्टूबर को कांटी थाना क्षेत्र में छिनमस्तिका मंदिर के सामने और नेशनल पब्लिक स्कूल के पास लूट-छिनतई की घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में कांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान की। एसएसपी के निर्देशन, ग्रामीण एसपी के अनुश्रवण और एसडीपीओ पश्चिमी-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने 16 अक्टूबर को धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। ग्रामीण एसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपित ने बंधन बैंक कर्मी से लूट और छिनमस्तिका मंदिर के पास हुई छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर बरामदगी की गई है। पुलिस घटनाओं में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बोचहां में मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार उधर, बोचहां थाना क्षेत्र के करणपुर स्थित राधास्वामी सत्संग भवन के पास मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बोचहां के इन्द्रजीत कुमार उर्फ अंजित कुमार और गरहां थाना क्षेत्र के रोहित कुमार उर्फ भाऊ के रूप में हुई है। इनके पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। ग्रामीण एसपी के अनुसार, 11 अक्टूबर को बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। जांच के लिए एसएसपी के निर्देश पर पूर्वी-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज, आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 16 अक्टूबर को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी की भूमिका और गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर में लूट और छिनतई की घटनाओं में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। कांटी में छिनमस्तिका मंदिर और नेशनल पब्लिक स्कूल के पास हुई लूट-छिनतई की घटनाओं में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कांटी थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 13 हजार रुपये नकद, लूटे गए टैब का क्षतिग्रस्त पार्ट, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पूछताछ में 28 सितंबर को कपरपुरा ओवरब्रिज के पास हुई छिनतई और बंधन बैंक कर्मी से लूट की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 6 अक्टूबर को कांटी थाना क्षेत्र में छिनमस्तिका मंदिर के सामने और नेशनल पब्लिक स्कूल के पास लूट-छिनतई की घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में कांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान की। एसएसपी के निर्देशन, ग्रामीण एसपी के अनुश्रवण और एसडीपीओ पश्चिमी-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने 16 अक्टूबर को धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। ग्रामीण एसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपित ने बंधन बैंक कर्मी से लूट और छिनमस्तिका मंदिर के पास हुई छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर बरामदगी की गई है। पुलिस घटनाओं में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बोचहां में मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार उधर, बोचहां थाना क्षेत्र के करणपुर स्थित राधास्वामी सत्संग भवन के पास मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बोचहां के इन्द्रजीत कुमार उर्फ अंजित कुमार और गरहां थाना क्षेत्र के रोहित कुमार उर्फ भाऊ के रूप में हुई है। इनके पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। ग्रामीण एसपी के अनुसार, 11 अक्टूबर को बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। जांच के लिए एसएसपी के निर्देश पर पूर्वी-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज, आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 16 अक्टूबर को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी की भूमिका और गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *