DP World India Championship: स्पेन के Eugenio Chacarra ने 14-अंडर पार के साथ ली बढ़त

DP World India Championship: स्पेन के Eugenio Chacarra ने 14-अंडर पार के साथ ली बढ़त

स्पेन के यूजीनियो चाकारा ने शनिवार को दिल्ली गोल्फ क्लब में डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के तीसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शॉट की बढ़त बना ली। हालांकि, रोशनी कम होने के कारण खेल रोकना पड़ा, जिससे रविवार को निर्णायक दिन का मुकाबला लंबा होने की संभावना है। चाकारा के तीसरे दौर के सात होल अभी बाकी थे।उन्होंने नौ बर्डी लगाकर टूर्नामेंट में अपना स्कोर 14-अंडर पार तक पहुंचा दिया और अन्य खिलाड़ियों से आगे निकल गए। उनके हमवतन एंजेल हिडाल्गो और नीदरलैंड के जोस्ट लुइटेन 12-अंडर पार के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी बने हुए थे। अंधेरा होने के कारण स्थानीय समयानुसार शाम 5:44 बजे खेल रोक दिया गया।अब खिलाड़ियों को रविवार को तीसरे दौर के बचे हुए होल पूरे करने के बाद आगे का खेल खेलेंगे। रविवार को सुबह 6.35 पर खेल शुरू होगा। टूर्नामेंट के शुरूआती दिन भी खेल करीब पांच घंटे की देरी से शुरू हुआ था।दूसरा दौर ही शनिवार सुबह को समाप्त हुआ जिसके बाद छह भारतीय खिलाड़ियों ने कट में जगह बनाई। 

स्पेन के यूजीनियो चाकारा ने शनिवार को दिल्ली गोल्फ क्लब में डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के तीसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शॉट की बढ़त बना ली। हालांकि, रोशनी कम होने के कारण खेल रोकना पड़ा, जिससे रविवार को निर्णायक दिन का मुकाबला लंबा होने की संभावना है। चाकारा के तीसरे दौर के सात होल अभी बाकी थे।

उन्होंने नौ बर्डी लगाकर टूर्नामेंट में अपना स्कोर 14-अंडर पार तक पहुंचा दिया और अन्य खिलाड़ियों से आगे निकल गए। उनके हमवतन एंजेल हिडाल्गो और नीदरलैंड के जोस्ट लुइटेन 12-अंडर पार के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी बने हुए थे। अंधेरा होने के कारण स्थानीय समयानुसार शाम 5:44 बजे खेल रोक दिया गया।

अब खिलाड़ियों को रविवार को तीसरे दौर के बचे हुए होल पूरे करने के बाद आगे का खेल खेलेंगे। रविवार को सुबह 6.35 पर खेल शुरू होगा। टूर्नामेंट के शुरूआती दिन भी खेल करीब पांच घंटे की देरी से शुरू हुआ था।

दूसरा दौर ही शनिवार सुबह को समाप्त हुआ जिसके बाद छह भारतीय खिलाड़ियों ने कट में जगह बनाई।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *