सीतापुर में मनोज हत्याकांड में दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में फावड़े के बेट से सिर पर किए थे वार

सीतापुर में मनोज हत्याकांड में दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में फावड़े के बेट से सिर पर किए थे वार

सीतापुर में युवक मनोज गौतम (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फावड़े का बेट (डंडेनुमा हिस्सा) भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। मामला कमलापुर थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव का हैय़ पत्नी से विवाद के दौरान शुरू हुआ झगड़ा पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को मनोज का अपनी पत्नी गुड़िया से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इस दौरान वह गाली-गलौज कर रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों को लगा कि मनोज उन्हें गालियां दे रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि शुभम सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, कल्पना सिंह और सुनीता सिंह ने बारी-बारी से फावड़े के बेट से मनोज के सिर पर वार किए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। वर्ष 2024 में धीरेंद्र के बेटे शिवम की हत्या हुई थी। इस मामले में मनोज के चाचा के परिवार के लोग जेल गए थे। वहीं, वर्ष 2019 में मनोज के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इसी पुरानी रंजिश के बीच ताजा विवाद हुआ। पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा मृतक की पत्नी गुड़िया की तहरीर पर कमलापुर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने चारों को कसमंडा सीएचसी से पहले सड़क के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ईतुल चौधरी समेत कमलापुर पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *