झालावाड़ में कांग्रेस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका:पाकिस्तान पर दिए कथित बयान के विरोध में मूर्ति चौराहे पर प्रदर्शन

झालावाड़ में कांग्रेस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका:पाकिस्तान पर दिए कथित बयान के विरोध में मूर्ति चौराहे पर प्रदर्शन

झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पाकिस्तान को लेकर दिए गए उनके कथित बयान के विरोध में मूर्ति चौराहे पर हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मदन राठौड़ का पुतला जलाया और उनके बयान की निंदा की। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ने सार्वजनिक मंच से पाकिस्तान का साथ देने जैसी बातें कही हैं, जो निंदनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कहकर सत्ता में आई थी, ऐसे में यह बयान देश के वीर सैनिकों और शहीदों का अपमान है। हाड़ा ने कहा कि झालावाड़ जिला कांग्रेस इस बयान की कड़ी निंदा करती है। इस विरोध प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नंद सिंह राठौड़, जिला कांग्रेस सचिव नफीस शेख, प्रवक्ता ओम पाठक, आमिर खान, रईस पठान, मनोज राजपाल, अतीक कुरैशी सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *