अलवर की राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में किशनगढ़ पीजी कॉलेज की टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कॉलेज की टीम ने सरिस्का कॉलेज, राजगढ़ को 22-13 से हराकर लगातार 13वीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। कॉलेज के खेल प्रभारी संजय गोयल ने बताया कि एक दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 14 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। मेजबान किशनगढ़ पीजी कॉलेज की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। खिलाड़ियों का किया सम्मान कार्यक्रम में डॉ. गंगाश्याम गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। कॉलेज अध्यक्ष उमेश कांत वशिष्ठ ने उनका स्वागत किया। विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. विक्रम भड़ाना ने टीम प्रभारियों का स्वागत कर खिलाड़ियों को बधाई दी। इन्होंने निभाई रेफरी की भूमिका प्रतियोगिता में अनिल जाखड़, गुरदीप चौधरी, सोनू, अविनाश यादव और भूपेंद्र सिंह भड़ाना ने रेफरी की भूमिका निभाई। कोच नुरेश वशिष्ठ सहित कॉलेज स्टाफ ने आयोजन में सहयोग किया। प्राचार्य राम मेहरिया ने सभी का आभार जताते हुए विजेता टीम को बधाई दी।

